{"_id":"628603eb8c97ca01c0473db0","slug":"from-western-dress-to-saree-see-deepika-padukone-cannes-film-festival-2022-looks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2022: वेस्टर्न से लेकर साड़ी तक, तस्वीरों में देखें दीपिका पादुकोण के स्टाइलिश लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes 2022: वेस्टर्न से लेकर साड़ी तक, तस्वीरों में देखें दीपिका पादुकोण के स्टाइलिश लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 19 May 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस समय फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार और अन्य लोगों का जमावड़ा लगा है। इस फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कई सितारे और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद हैं। वैसे तो कान फिल्म फेस्टिवल हर साल खास होता है, लेकिन इस बार भारत के लिए ये और खास है। कान फिल्म फेस्टिवल के जूरी मेंबर में इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जगह दी गई है। इस दौरान कई जाने-माने चेहरों के साथ दीपिका पादुकोण पर सभी की निगाहें टिकी हैं। दीपिका जितने भी ब्रांड के प्रमोशन करती हैं, वह उनको लेकर कान में नजर आ रही हैं। इन सबसे बीच दीपिका के लुक सभी के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका कभी वेस्टर्न तो कभी इंडियन लुक में फैंस का दिल जीत चुकी हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका का यह फर्स्ट लुक है, जब वह ग्रैंड हयात कान्स होटल मार्टिनेज में डिनर के लिए और जूरी मेहमानों के साथ शामिल हुई थीं। इस 75वें वार्षिक फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने लुई वुइटन के फॉल 2021 कलेक्शन की एक ड्रेस पहनी थी। तस्वीरों में खुले बालों और मिनिमल मेकअप के साथ वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
3 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने 75वें वार्षिक फिल्म फेस्टिवल में साड़ी पहनकर भी फैंस का दिल जीत लिया। दीपिका ने मंगलवार को कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की बंगाल टाइगर साड़ी पहनकर महफिल लूट ली थी। साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर कर अभिनेत्री ने कहा था- 'साड़ी की एक कहानी है, जिसे कहना मैं कभी बंद नहीं करूंगी।' उन्होंने आगे लिखा, 'सब्यसाची मुखर्जी कहते हैं कि दुनिया में कौन-सी जगह है, इससे फर्क नहीं पड़ा। साड़ी की अपनी एक खास जगह है। उनकी इस बात से मैं सहमत हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Instagram
जूरी मेंबर में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण ने बुधवार को अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा- 'विजेता चुनना बड़ी जिम्मेदारी है पर मैं बोझ से नहीं दबूंगी और ये वादा सभी ज्यूरी सदस्यों ने अपने-अपने आप से किया है।' इस बार का कान महोत्सव भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि हमारे देश ने कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की है। यह सम्मान पाने वाला भारत पहला देश है। कान फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रतिनिधिमंडल के रूप में भी कई सितारों ने शिरकत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।