{"_id":"6285fb997113921a06608c88","slug":"actress-aishwarya-rai-bachchan-disappoints-cannes-look-troll-makeup-dress-botox-ageing-plastic-surgery-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2022: दीपिका पादुकोण के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आईं ऐश्वर्या राय, कहा- मेकअप काम नहीं कर रहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes 2022: दीपिका पादुकोण के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आईं ऐश्वर्या राय, कहा- मेकअप काम नहीं कर रहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 19 May 2022 02:14 PM IST
सार
कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत के साथ ही दुनियाभर से आए कलाकार इस महोत्सव में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं। इस साल आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में भारत से कई कलाकार इसमें शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत के साथ ही दुनियाभर से आए कलाकार इस महोत्सव में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहे हैं। इस साल आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में भारत से कई कलाकार इसमें शिरकत कर रहे हैं। इन कलाकारों में दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौलेता, हीना खान, ए आर रहमान आदि शामिल हैं। इस फेस्टिवल के शुरू होते ही इन कलाकारों की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच इस मोहत्सव में शिरकतकरने पहुंचीं बॉलीवुड की मशहूर अदाकार ऐश्वर्या राय का लुक सामने आते ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
2 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : Instagram
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में हिस्सा लेने पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन राय ने कान्स के दूसरे दिन रेड कारपेट पर धमाकेदार एंट्री मारी। इस महोत्सव में शिरकत कर रहीं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के अब तक दो लुक सामने आ चुके हैं। अपने इन दोनों की लुक्स में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि, कान में लिया गया अभिनेत्री का गेटअप और लुक शायद उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में अब ऐश्वर्या को उनके लुक के लिए सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
3 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : Instagram
कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आए ऐश्वर्या के पहले लुक में अभिनेत्री ने पिंक रंग का आउट फिट पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने डबल कॉम्पेक्ट ड्रिल ब्लेजर और पैंट पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने पिंक हील्स कैरी कीं। लेकिन फैंस को उनका यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए ट्रोल्स उनके मेकअप को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : social media
दरअसल, नेटिजन्स के मुताबिक अभिनेत्री अपने इस गेटअप में बूढ़ी नजर आ रही है। वहीं, कई लोगों का कहना है कि अभिनेत्री के चेहरे पर सूजन दिखाई दे रही है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, हे भगवन ऐसा लग रहा कि एक्ट्रेस ने बोटोक्स कराया है क्योंकि फेस सूजा हुआ लग रहा। वहीं, एक यूजर ने लिखा- ओह नहीं, ऐश्वर्या के चेहरे के साथ कुछ तो गलत है। मेकअप मैजिक काम नहीं कर रहा है। कई ने तो एक्ट्रेस को बूढ़ी तक कह दिया।
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : Instagram
ऐश्वर्या के पहले लुक से निराश हुए फैंस एक्ट्रेस के दूसरे दिन के लुक से संतुष्ट नजर नहीं आए। कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन ऐश्वर्या ने ब्लैक रफल, फ्लावर गाउन पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप कैरी किया जो उनके इस लुक को और भी सुंदर बना रहा था। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये लुक भी कुछ खास पसंद आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।