फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fukrey 3: 'फुकरे 3' का नया प्रोमो रिलीज, वरुण-ऋचा के चुनावी दंगल के बाद 'भोली पंजाबन' से प्रेग्नेंट हुए 'चूचा'

Mon, 18 Sep 2023 02:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 18 Sep 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
Fukrey 3 new promo release varun sharma pregnant with Richa Chadha child in pankaj tripathi Pulkit Samrat film
'फुकरे 3' - फोटो : social media

फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'फुकरे 3' का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। 'फुकरे 3' के मजेदार ट्रेलर ने वास्तव में दर्शकों के बीच उत्साह को अलग ही स्तर तक बढ़ा दिया है। ट्रेलर के बाद फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का पहला उत्साहित डांस नंबर जारी किया था। अब फिल्म की रिलीज में सिर्फ 10 दिन बचे हैं। ऐसे में फैंस का उत्साह और बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने 'फुकरे 3' के 'अनलॉक द मैडनेस' नाम के साथ विशेष प्रोमो जारी किया है, जिसमें असीमित फुकरापंती की एक झलक दिखाई गई है।

Fukrey 3 new promo release varun sharma pregnant with Richa Chadha child in pankaj tripathi Pulkit Samrat film
फुकरे 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'फुकरे 3' लगातार अपनी रिलीज के करीब है। ऐसे में एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म से एक विशेष प्रोमो 'अनलॉक द मैडनेस' जारी किया है, जिसमें 'चूचा' का मजेदार अंदाज दिखा। वीडियो की शुरुआत फिल्म में पंडितजी की भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है, जो कहते हैं, "राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं, जो सफल हो सकते हैं, एक चूचा जैसा और दूसरा भोली जैसी।" 'चूचा' ने भोली के खिलाफ चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा की। प्रोमो में इस चुनाव में होने वाले हंसी-मजाक की एक झलक पेश की गई है।

Aankh Michol: 'आंख मिचोली' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन दस्तक देगी मृणाल ठाकुर-अभिमन्यु की फिल्म


 
Fukrey 3 new promo release varun sharma pregnant with Richa Chadha child in pankaj tripathi Pulkit Samrat film
'फुकरे 3' - फोटो : social media

हनी, चूचा, लाली, पंडित जी और भोली पंजाबन के साथ यह वास्तव में एक बार फिर जबर्दस्त मनोरंजन की गारंटी देता है। यूनिट हमें 'फुकरा बॉयज' की दुनिया में ले जाती है, जहां चूचा भोली पंजाबन के सामने चुनाव में खड़ा है और अब यह देखना रोमांचक होगा कि वह जीतेगा या नहीं। वहीं, दूसरी ओर ऋचा चड्ढा यानी 'भोली पंजाबन' की शादी रोकने के लिए वरुण शर्मा यानी 'चूचा' कहते हैं कि वह भोली के बच्चे के पिता बनने वाले हैं और प्रेग्नेंट हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)



Bollywood: जवानी में इन सितारों ने फिल्मों में निभाया बुजुर्ग का किरदार, बूढ़े बनकर भी दिखाया अपना एक्शन अवतार

विज्ञापन
विज्ञापन
Fukrey 3 new promo release varun sharma pregnant with Richa Chadha child in pankaj tripathi Pulkit Samrat film
फुकरे 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'फुकरे 3' का ट्रेलर पांच सितंबर को रिलीज किया गया था। सामने आए ट्रेलर ने फैंस को एक बार फिर 'फुकरों' की मजेदार दुनिया के दर्शन कराए। इसने कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पुरानी फिल्मों की यादें ताजा कर दीं। फुकरा गैंग- हन्नी, चूचा, लाली, भोली पंजाबन और पंडित जी एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। खास बात यह होगी कि इस बार चूचा, भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव लड़ता नजर आएगा।

Animal: इस खास दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा

विज्ञापन
Fukrey 3 new promo release varun sharma pregnant with Richa Chadha child in pankaj tripathi Pulkit Samrat film
फुकरे 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अभिनीत 'फुकरे 3' लोगों को खूब हंसाने का वादा करती है। फिल्म में इस बार अली फजल नजर नहीं आएंगे। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा के जरिए निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Khufiya Trailer Out: विशाल की स्पाई थ्रिलर 'खुफिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज, तब्बू-अली फजल की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed