सब्सक्राइब करें

क्यों जलेबी और भजिये तलने को मजबूर हुआ ये एक्टर? करीना संग कर चुका है 'वीरे दी वेडिंग'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
fukrey actor pulkit samrat video viral on social media
pulkit samrat - फोटो : social media
फिल्म 'फुकरे' के एक्टर पुलकित सम्राट आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आए थे। हाल ही में पुलकित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है । पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज से ये वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में पुलकित भजिया और जलेबी तलते नजर आ रहे हैं । पुलकित के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । 
Trending Videos
fukrey actor pulkit samrat video viral on social media
pulkit samrat - फोटो : social media
इस वीडियो में पुलकित दोनों हाथों से करछियां चलाते दिख रहे हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो पुलकित सम्राट की अपकमिंग फिल्म 'पागलपंती' की शूटिंग का है, जिसमें एक्टर अपने को-एक्टर्स के लिए खाना बनाते नजर आ रहे हैं । पुलकित की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
fukrey actor pulkit samrat video viral on social media
pulkit samrat
'फुकरे', 'सनम रे' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए तारीफें बटोरने वाले पुलकित सम्राट अब जल्द ही अनीस बाजमी की फिल्म 'पागलपंती' में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज और अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jalebi 😍 @pulkitsamrat #pulkitsamrat #pagalpanti

A post shared by Pulkit Samrat Fanpages (@pulkitsamrat.world) on

fukrey actor pulkit samrat video viral on social media
shweta rohira and Pulkit Samrat
बता दें कि पुलकित सम्राट ने 2012 में आई फिल्म 'बिट्टू बॉस' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। हालांकि उनको पहचान 'फुकरे' से मिली थी । इसके बाद पुलकित 'फुकरे रिटर्न्स' में भी नजर आए । पुलकित की शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी लेकिन अब दोनों का तलाक हो गया है । 
 
विज्ञापन
fukrey actor pulkit samrat video viral on social media
Pulkit Samrat
एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता की पुलकित से मुलाकात हुई थी । तभी से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था । शादी के एक साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया । श्वेता का कहना था कि पुलकित ने अपने परिवार के लिए उनसे रिश्ता खत्म कर दिया ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed