{"_id":"5d4eb80b8ebc3e6d1e2be866","slug":"gabriella-demetriades-gets-romantic-with-boyfriend-arjun-rampal-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की मां बन चुकीं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अर्जुन संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, यूजर्स ने किए कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे की मां बन चुकीं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अर्जुन संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, यूजर्स ने किए कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 10 Aug 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस के लिए फोटोज अपलोड करती रहती हैं। ऐसे में गैब्रिएला ने एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं इस फोटो के साथ ही उन्होंने चांद का एक इमोजी भी शेयर किया है।
अर्जुन और गैब्रिएला के फोटोज पर यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया है। कोई इन्हें परफेक्ट कपल बता रहा है तो वहीं कोई कह रहा है कि आप दोनों हमेशा साथ में खुश रहो। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि चिढ़ने वाले चिढ़ते रहेंगे लेकिन आप दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा खुश रहना। बता दें कि हाल ही में गैब्रिएला के पैरेंट्स अपने पोते को देखने के लिए साउथ अफ्रीका से भारत आए थे। अर्जुन और गैब्रिएला के साथ उनके पैरेंट्स एक साथ कार में दिखे। इस दौरान सभी बहुत खुश दिख रहे थे। हालांकि अर्जुन- गैब्रिएला का बेटे कार में उनके साथ नहीं दिखा था।
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : instagram
बता दें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन ने बेटे का नाम अरिक रामपाल है। उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी पोस्ट के साथ किया था। अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में बेटे ने उनके उंगली थाम रखी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने इमोशनल पोस्ट भी लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के साथ अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात गैब्रिएला की करें तो डिलीवरी के 11वें दिन की गैब्रिएला के ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज ने सभी का दिल जीत लिया था। गैब्रिएला ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए थे।
बेटियों के साथ अर्जुन रामपाल
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गौरतलब है कि पहली पत्नी से अलग होने के बाद से ही गेब्रिएला और अर्जुन रामपाल 2018 से साथ हैं। वहीं पहले पत्नी से अर्जुन की दो बेटियां भी हैं जिनके नाम माहिका और माहिरा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।