फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: गाजियाबाद में 'गदर 2' के प्रमोशन के दौरान चोरी हुए मोबाइल फोन, स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 08 Aug 2023 06:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 08 Aug 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 16 Mobile Phones Stolen During the promotion of Sunny Deol Ameesha Patel Utkarsh Film in Ghaziabad
गदर 2 - फोटो : social media

सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म 'गदर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह एक्शन पैक्ड फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'गदर: एक प्रेम कथा' की सीक्वल है। सभी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और  जब से फिल्म का पावरफुल ट्रेलर सामने आया है तब से तो सभी में गजब का जोश देखने के लिए मिल रहा है। ऐसे में 'गदर 2' की पूरी स्टारकास्ट इस समय इसका जमकर प्रमोशन कर रही है और इसी दौरान गाजियाबाद में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया।

Gadar 2 16 Mobile Phones Stolen During the promotion of Sunny Deol Ameesha Patel Utkarsh Film in Ghaziabad
'गदर 2' - फोटो : social media

'गदर 2' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। फिल्म का प्रचार-प्रसार इस समय चरम पर है और ऐसे में पूरी स्टार इसका जमकर प्रमोशन कर रही है। देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचकर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रही इसकी टीम हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर भी पहुंची थी। यहां 'गदर 2' के प्रमोशन के लिए एक शानदार इवेंट रखा गया था। इस इवेंट में सनी देओल और अमीषा पटेल, तारा सिंह और सकीना बनकर पहुंचे थे। लेकिन दोनों की शानदार केमिस्ट्री के अलावा जिस एक चीज ने सुर्खियां बटोरीं वह इस इवेंट से मोबाइल फोन चोरी होना था। जी हां, इस इवेंट में बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चोरी हुए।
Asha@90: आशा भोसले ने खुद को बताया आखिरी मुगल, 90वें जन्मदिन का शानदार जश्न मनाने की तैयारी

Gadar 2 16 Mobile Phones Stolen During the promotion of Sunny Deol Ameesha Patel Utkarsh Film in Ghaziabad
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

गाजियाबाद में 'गदर 2' के प्रचार के लिए रखे गए इवेंट के दौरान एक चौंकाने वाली घटना हुई। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस दौरान 16 मोबाइल फोन चोरी हो गए। बीते रविवार को 'गदर 2' के मुख्य सितारे सनी देओल और अमीषा पटेल गाजियाबाद में अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंचे थे, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ वहां पहुंची थी। जैसे ही इवेंट खत्म हुआ, वैसे ही अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने अपने फोन चोरी होने की शिकायत की। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 16 Mobile Phones Stolen During the promotion of Sunny Deol Ameesha Patel Utkarsh Film in Ghaziabad
गदर 2 - फोटो : social media

रिपोर्ट्स के अनुसार, 6 अगस्त को गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में हैबिटेट सेंटर में सनी देओल और अमीषा पटेल को देखने के लिए 20,000 से अधिक लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। इवेंट से सनी देओल और अमीषा पटेल की कई तस्वीरें और वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में भी भीड़ को देखा जा सकता है। सनी देओल और अमीषा पटेल के जाने के बाद बहुत से लोगों ने अपने मोबाइल फोन गायब होने की बात कही। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बावजूद, इवेंट के दौरान कम से कम 16 फोन चोरी हो गए।
Ranveer Singh: 'रॉकी और रानी' के लिए कथक सीखने में छूट गए थे रणवीर सिंह के पसीने, बताया कितना समय लगा

विज्ञापन
Gadar 2 16 Mobile Phones Stolen During the promotion of Sunny Deol Ameesha Patel Utkarsh Film in Ghaziabad
गदर 2 - फोटो : social media

'गदर 2' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां यह 2001 में इसकी पहली फिल्म खत्म हुई थी। 'गदर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह की भूमिका निभाएंगे, जबकि अमीषा उनके बगल में सकीना के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, लव सिन्हा और सिमरत कौर भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'गदर 2' 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed