फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: 'जीते' ने सनी देओल को बताया दुनिया का आखिरी एक्शन हीरो, उत्कर्ष ने अभिनेता की तारीफों के बांधे पुल

Wed, 02 Aug 2023 08:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 02 Aug 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 actor and anil Sharma son Utkarsh Sharma says Hollywood action stars fail before Sunny Deol
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में 'ढाई किलो का हाथ...', 'हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा..' जैसे डायलॉग के लिए प्रसिद्ध सनी देओल जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अभिनेता बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'गदर 2' के साथ लौट रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल और 'गदर 2' की पूरी टीम इन दिनों फिल्म का प्रचार-प्रसार कर रही है। इस बीच अभिनेता के ऑन-स्क्रीन बेटे और सह-कलाकार उत्कर्ष शर्मा ने सनी की तारीफ की है। उनका मानना है कि सनी देओल दुनिया के आखिरी एक्शन हीरो हैं।

Gadar 2 actor and anil Sharma son Utkarsh Sharma says Hollywood action stars fail before Sunny Deol
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' इन दिनों सुर्खियों में है। पिछले दिनों सामने आए फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर के बाद से ही इसकी रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर' ब्लॉकबस्टर रही थी और अब मेकर्स 22 साल बाद इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। ऐसे में सभी बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में सनी देओल तारा सिंह, अमीषा पटेल सकीना और उत्कर्ष शर्मा जीते का किरदार दोहराते नजर आएंगे। ट्रेलर में उत्कर्ष और सनी देओल की जोड़ी ने फैंस में गजब का उत्साह भर दिया है। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में उत्कर्ष द्वारा की गई सनी देओल की तारीफ ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।  

Gadar 2 actor and anil Sharma son Utkarsh Sharma says Hollywood action stars fail before Sunny Deol
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

उत्कर्ष ने एक इंटरव्यू में एलान किया की कि सनी देओल आखिरी एक्शन हीरो हैं, जो रॉ एक्शन शैली में महारत हासिल कर सकते हैं। वह बोले, 'सनी सर पूरी दुनिया में आखिरी एक्शन हीरो हैं, जो अपने दृढ़ विश्वास के साथ रॉ एक्शन कर सकते हैं। उनके ऊपर कोई नहीं है। हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो भी सुपरहीरो के किरदार के बिना कंप्लीट नहीं हैं। हॉलीवुड में सिल्वेस्टर स्टेलोन, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और ब्रूस विलिस जैसे हीरो हुआ करते थे, लेकिन अब उनके पास ऐसे कोई एक्शन स्टार नहीं हैं। उनके पास से अगर उनके सुपरहीरो कॉस्टयूम को हटा दें तो एक भी ऐसा हीरो नहीं है जो ऐसा एक्शन कर सकता है।'  
Sandeep Singh: संदीप सिंह को शिवसेना से मिली सुरक्षा, 'टीपू सुल्तान' पर फिल्म बनाने की घोषणा पर मिली थी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 actor and anil Sharma son Utkarsh Sharma says Hollywood action stars fail before Sunny Deol
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

उत्कर्ष ने आगे अपने बयान में कहा कि बॉलीवुड काफी लकी है। वह बोले, 'हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास एक ऐसा सुपरस्टार है, जो एक्शन में बेस्ट है और वह जानता है कि इसमें भावनाओं को कैसे जोड़ना है। उनकी संवाद अदायगी पर भी बेजोड़ पकड़ है। शूटिंग के दौरान, मैंने उनसे कहा था कि आप आखिरी अभिनेता होंगे, जिनकी डायलॉग डिलीवरी पर शानदार पकड़ है। मुझे नहीं पता कि आपके जैसी डायलॉग डिलीवरी या एक्शन कौन कर सकता है।' 
Jailer Showcase: रिलीज हुआ 'जेलर' का ट्रेलर, दमदार एक्शन अवतार में रजनीकांत ने उड़ाईं दुश्मनों की धज्जियां

विज्ञापन
Gadar 2 actor and anil Sharma son Utkarsh Sharma says Hollywood action stars fail before Sunny Deol
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

उत्कर्ष शर्मा को यह भी लगता है कि 'गदर 2' से पहले, सनी देओल को एक एक्शन स्टार के रूप में उनका हक नहीं मिला। 'गदर 2' में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल के अलावा लव सिन्हा और मनीष वाधवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'गदर 2' की टक्कर अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2', रजनीकांत की 'जेलर' और चिरंजीवी की 'भोला शंकर' से होगी।
Filmy Wrap: अस्पताल में भर्ती हुईं अदा शर्मा और गदर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed