सब्सक्राइब करें

Gadar 2: 'गदर 2' के इस मुख्य किरदार की कास्टिंग ने बढ़ा दी थी सनी देओल की बेचैनी, मनीष वाधवा का बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 20 Aug 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Gadar 2 actor Manish Wadhwa reveals Sunny Deol was worried over villain casting in anil sharma film read
मनीष वाधवा, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अमीषा पटेल और सनी देओल की इस फिल्म ने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई  336.13 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म में अभिनेता मनीष वाधवा पाकिस्तानी अफसर हामिद इकबाल के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में 'गदर 2' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

Trending Videos
Gadar 2 actor Manish Wadhwa reveals Sunny Deol was worried over villain casting in anil sharma film read
मनीष वाधवा - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षात्कार में एक्टर ने बताया कि 'गदर 2' के मेकर्स हामिद इकबाल की भूमिका के लिए एक बेहतरीन एक्टर की तलाश कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने साउथ तक इसकी तलाश की, लेकिन उन्हें हामिद इकबाल का किरदार निभाने के लिए सही शख्स नहीं मिला। इसके बाद फिल्म के फाइट मास्टर रवि वर्मा को मनीष की फिल्म 'श्याम सिंघा रॉय' से उनकी एक क्लिप दिखाई गई, जो उन्हें काफी पसंद आई। अभिनेता ने आगे कहा कि इसके बाद उन्होंने 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा के साथ मेरी मीटिंग तय की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 actor Manish Wadhwa reveals Sunny Deol was worried over villain casting in anil sharma film read
मनीष वाधवा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में विस्तार से बताते हुए एक्टर ने कहा, “मैं अनिल शर्मा से मिला और उन्होंने मुझे चाणक्य के रूप में पहचाना। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम्हारी हिंदी अच्छी है, तुम्हारी आवाज अच्छी है, तुम बिल्कुल वही हो जो मैं चाहता हूं, लेकिन आपको पहले सनी देओल से मिलना होगा क्योंकि वह इस बात को लेकर काफी परेशान हैं कि फिल्म में खलनायक की भूमिका कौन निभाएगा।''

Gadar 2 actor Manish Wadhwa reveals Sunny Deol was worried over villain casting in anil sharma film read
मनीष वाधवा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके बाद जब अभिनेता सनी देओल से मिले तो उन्होंने उनसे कहा, ''मैंने आपका काम देखा है। आप अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन हमारी इंडस्ट्री में अभी अच्छे विलेन नहीं हैं और अमरीश पुरी ने अशरफ अली के साथ जो प्रभाव छोड़ा है, वह एक बड़ी जिम्मेदारी है। क्या आपको लगता है कि आप यह जिम्मेदारी निभा  पाएंगे?”

Sushmita Sen: जब सुष्मिता सेन के साथ काम करना मेकर्स को लगता था मुश्किल, एक्ट्रेस ने साझा किया कड़वा अनुभव

विज्ञापन
Gadar 2 actor Manish Wadhwa reveals Sunny Deol was worried over villain casting in anil sharma film read
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके बाद मनीष वाधवा ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि वह डायरेक्टर अनिल शर्मा और देओल के मार्गदर्शन में हामिद इकबाल की भूमिका निभाएंगे और इसे बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके बाद उन्हें यह फिल्म मिल गई। गदर 2 में  विलेन के किरदार में दर्शक मनीष को काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है।

यह भी पढ़ें-  Tiger 3: सलमान खान का फिल्म 'टाइगर 3' से कटरीना कैफ का डांसिंग वीडियो लीक, फैंस बोले- माशाअल्लाह फिर से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed