फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: कोरियोग्राफर शबीना खान ने खोले सनी देओल के गानों के राज, इसलिए चैलेजिंग रहा 'मैं निकला गड्डी लेके’

Thu, 10 Aug 2023 04:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 10 Aug 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Gadar 2 Choreographer Shabina Khan talks About Challenges to Create Main Nikla Gaddi Leke Udd Jaa Kaale Kaava
गदर 2 की शूटिंग के दौरान शबीना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' कल से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब उत्सुकता देखने को मिल रही है। जिस तरह से 'गदर' में 'मैं निकला गड्डी लेके' और 'उड़ जा काले कावा' जैसे गानों को लोगों ने खूब पसंद किया। उसी तरह से इन गानों के नए वर्जन को  'गदर 2' में भी खूब पसंद किया  जा रहा  है। इस फिल्म के गानों को शबीना खान ने कोरियोग्राफ की है। हाल में शबीना खान ने इन गानों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

TRP Week 31: 'अनुपमा' के आगे सबके दांव फेल, 'ये रिश्ता' को मिला अभिनव की मौत का फायदा, यहां देखें TRP रिपोर्ट

Gadar 2 Choreographer Shabina Khan talks About Challenges to Create Main Nikla Gaddi Leke Udd Jaa Kaale Kaava
गदर 2 की शूटिंग के दौरान शबीना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'गदर 2' के सभी गाने शबीना खान ने कोरियोग्राफ किए हैं, लेकिन  'मैं निकला गड्डी लेके' और 'उड़ जा काले कावा' की कोरियोग्राफी को लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है। शबीना खान कहती हैं,  'दोनों गाने रिलीज होने के बाद से मेरे पास फोन कॉल और एसएमएस की बाढ़ आ गई है। लोगों को  यह गाने खूब पसंद आ रहे हैं, इस बात को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मेरी हमेशा से सोच यही रही है कि गाने कैसे भी हो, उसमे सौ फीसदी से ज्यादा मेहनत करती हूं। अच्छा काम करना  मेरा एकमात्र एजेंडा है, इसी से सफलता और प्रशंसा मिलती है।'

Gadar 2 Choreographer Shabina Khan talks About Challenges to Create Main Nikla Gaddi Leke Udd Jaa Kaale Kaava
गदर 2 की शूटिंग के दौरान शबीना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरियोग्राफर शबीना खान कहती हैं, 'लोगों को पुराने क्लासिक गाने ही पसंद आते हैं और उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। क्योंकि उन गानों में आत्मा होती है, जो आज के गीत संगीत में नहीं होता हैं। जब 'गदर 2' का ऑफर मेरे पास आया तो मैंने इसमें अपना दिल और आत्मा लगा दी और यह सुनिश्चित किया कि दोनों गाने एक खूबसूरत यात्रा को कैसे व्यक्त करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 Choreographer Shabina Khan talks About Challenges to Create Main Nikla Gaddi Leke Udd Jaa Kaale Kaava
गदर 2 की शूटिंग के दौरान शबीना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'गदर 2' के सभी गाने शबीना खान ने कोरियोग्राफ किए हैं। वह कहती हैं, 'मैं निकला गड्डी लेके' और 'उड़ जा काले कावा' को कोरियोग्राफ करना मेरे लिए थोड़ा चैलेंजिंग था। क्योंकि यह गाने इतने सफल रहे हैं कि इसके एक एक मोमेंट्स सबको पता है। मैंने  इन गानों में क्लासिक डांस मूव्स के साथ साथ समकालीन डांस मूव्स को बड़ी सावधानी से मिश्रित करके कोरियोग्राफ किया है।'

विज्ञापन
Gadar 2 Choreographer Shabina Khan talks About Challenges to Create Main Nikla Gaddi Leke Udd Jaa Kaale Kaava
गदर 2 की शूटिंग के दौरान शबीना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरियोग्राफर शबीना खान कहती हैं, 'डांस मूव्स के साथ -साथ मुझे गानों के भाव को भी पकड़ना था। जिसकी वजह से आज 22 साल के बाद भी गानों में तारा सिंह और सकीना के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इन गानों के देखने के बाद जिस तरह से दर्शकों की प्रतिक्रिया मिल रही है, मुझे लगता है कि मेरी मेहनत सफल हो गई है।'
Vicky Kaushal: डूरंड कप के एंथम ‘भिड़े’ में शामिल हुए विक्की कौशल, बोले- मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed