फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: 'गदर' का राम कथा रामायण से क्या है रिश्ता, ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक अनिल शर्मा का दिलचस्प खुलासा

Thu, 27 Jul 2023 10:09 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
Gadar 2 director Anil Sharma says that he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata at trailer launch
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। बुधवार की शाम इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। इस अवसर पर अनिल शर्मा ने बताया कि हर फिल्म की कहानी कहीं न कहीं रामायण और महाभारत से ही प्रेरित होती है। 22 साल पहले रिलीज फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' को उन्होंने रामायण से प्रेरित बताया।

Gadar 2 director Anil Sharma says that he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata at trailer launch
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म 'गदर- एक प्रेम कथा' की कहानी को लेकर निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, 'गदर- एक प्रेम कथा रामायण से प्रेरित कहानी थी। रामायण में जिस तरह से भगवान राम, माता सीता को श्रीलंका से रावण की  कैद से छुड़ाकर कर लाए थे। उसी तरह से 'गदर- एक प्रेम कथा' का तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना को पाकिस्तान से आजाद करा कर लाया था। माता सीता का भी रावण से छल से अपहरण किया किया था और 'गदर-एक प्रेम कथा' में भी सकीना को उसके पिता छल से भारत से पाकिस्तान लेकर गए थे।

Gadar 2 director Anil Sharma says that he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata at trailer launch
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

निर्माता- निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, 'गदर एक प्रेम कथा की कहानी तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी थी। 'गदर 2' में तारा सिंह और सकीना के परिवार की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि तारा सिंह और सकीना के साथ पहले क्या हुआ और बाद में क्या घटा। इस तरह से फिल्म की कहानी आगे चलती है। 'गदर - एक प्रेम कथा'  में तारा सिंह और सकीना की प्रेम कथा थी और 'गदर 2' में परिवार की प्रेम कथा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 director Anil Sharma says that he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata at trailer launch
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

22 साल के बाद फिल्म 'गदर - एक प्रेम कथा' का सीक्वल 'गदर 2' आ रहा है। अनिल शर्मा ने कहा, 'इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिस लड़के ने फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर काम किया। वहीं 22 साल के बाद फिल्म की सीक्वल में काम कर रहा है। फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा'  में बेटे उत्कर्ष को लेने का सुझाव अमीषा पटेल का ही था। 'गदर' के समय जब अमीषा पटेल मिलने आती थी तो उस समय उत्कर्ष मेरे साथ खेलता रहता था। हम लोग किसी और बच्चे की तलाश कर रहे थे, लेकिन जब अमीषा पटेल ने उत्कर्ष के बारे में कहा तब मेरा ध्यान उत्कर्ष पर गया। नहीं तो वह पढ़ाई लिखाई करके कुछ और ही बनता।
 
Sukh Mhanje Nakki Kay Asta: मराठी टीवी शो के सेट पर दिखा तेंदुआ, AICWA के अध्यक्ष ने जताई कड़ी नाराजगी

विज्ञापन
Gadar 2 director Anil Sharma says that he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata at trailer launch
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' के सीक्वल को बनने में  22 साल लग गए। फिल्म के निर्माता- निर्देशक अनिल शर्मा कहते हैं, 'आज जब फिल्म बनकर तैयार हो गई और रिलीज होने जा रही है तो बहुत आसान लग रहा है। लेकिन इसको बनाने में 22 साल लग गए। काफी लंबे समय से सोच रहा था कि 'गदर 2' की कहानी कैसी होनी चाहिए, लेकिन दिमाग में कोई आइडिया नहीं आ रहा था। और, जब कहानी का आइडिया दिमाग में आया तो सारी चीजें अपने आप बनती है।'

यह भी पढ़ेंAmjad Khan: अमजद खान को पूरी जिंदगी रहा इस बात का मलाल, पिता की यह आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए थे अभिनेता
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed