फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: महाभारत-रामायण से प्रेरित है सनी देओल की 'गदर 2'? डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कही यह बड़ी बात

Thu, 27 Jul 2023 09:33 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
Gadar 2 director Anil Sharma reveals he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata for Sunny Deol film
गदर 2' की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर के फैंस उन्हें एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म के पोस्टर और गाने ने दर्शकों के उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। इसके साथ ही फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गदर 2 के मेकर्स ने 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। 

Gadar 2 director Anil Sharma reveals he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata for Sunny Deol film
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका है। तारा सिंह का यह एक्शन अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। नेटिजंस सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में गदर 2 की पूरी टीम पहुंची, जहां अपने शानदार लुक से सनी देओल और अमीषा पटेल ने लोगों का दिल जीत लिया। 

Gadar 2 director Anil Sharma reveals he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata for Sunny Deol film
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर लॉन्च के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक रिपोर्टर ने सनी के अभिमन्यु चक्र के साथ भारी गाड़ी का पहिया उठाने और भगवान कृष्ण और अर्जुन के साथ युद्ध क्षेत्र में सनी-उत्कर्ष की समानता का हवाला देते हुए बताया कि क्या उन्होंने महाभारत से प्रेरणा ली है। अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि वह भारतीय महाकाव्यों रामायण और महाभारत से बेहद प्रेरित हैं और वह महाकाव्यों से तत्वों को आत्मसात करने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 director Anil Sharma reveals he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata for Sunny Deol film
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल ने कहा, "कथा तो मैं रामायण, महाभारत से ही लेता हूं। पिछली फिल्म भी रामायण ही थी, राम को सीता को ले के आना है लंका। ये भी देखिये क्या होता है। यह भी रामायण पर आधारित थी, जब भगवान राम को देवी सीता को लंका से वापस लाना था। इस फिल्म को देखें, और आपको एक संदर्भ मिलेगा।

Gadar 2 Trailer: सकीना बनकर ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं अमीषा पटेल, सनी के तारा सिंह लुक को मिलीं जोरदार तालियां

विज्ञापन
Gadar 2 director Anil Sharma reveals he taken inspiration from Ramayana and Mahabharata for Sunny Deol film
सनी देओल, अमीषा पटेल - फोटो : social media

बता दें कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, शारिक पटेल, सिमरत कौर, मिथुन, अलका याग्निक, जुबिन नौटियाल और आदित्य नारायण जैसे कलाकार शामिल हुए। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Zareen Khan: कटरीना कैफ की वजह से जरीन खान को नहीं मिला फिल्मों में काम? बोलीं- इंडस्ट्री ने कभी मुझे...




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed