बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का फैंस को काफी समय से इंतजार है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल ने अपने फैंस को तोहफा दे दिया है। मेकर्स की ओर से फिल्म का पोस्टर रिलीज कर इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर बड़े पर्दे पर सनी देओल को तारा सिंह के अवतार में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
Gadar 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी गदर 2, फिर तारा सिंह बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सनी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल ने सोशल मीडिया पर 'गदर 2' का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का एलान किया है। 'गदर' में जहां सनी हैंडपंप उखाड़ते नजर आए थे, तो इस बार उनके हाथ में हथौड़ा नजर आ रहा है। पोस्टर में सनी तारा सिंह के अवतार में आंखों में गुस्सा, हाथ में हथौड़ा और हरे रंग के पगड़ी के साथ काले कुर्ते में नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर ही लग रहा है कि 'गदर 2' से सनी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रहे हैं।
Pathaan: सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही पठान, IMDb पर हुई फुस्स, मिली महज इतनी रेटिंग
पोस्टर शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है... जिंदाबाद था...और जिंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं। 11 अगस्त को गदर 2 सिनेमाघरों में।' इसके साथ ही सनी देओल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी है।
Hindustan Zindabaad Hai….Zindabaad Tha.. .aur Zindabaad Rahega!
This Independence Day, we bring to you the biggest sequel in Indian cinema after two decades.#Gadar2 releasing on 11th August 2023🔥#HappyRepublicDay@ZeeStudios_ @ameesha_patel @iutkarsharma @Anilsharma_dir pic.twitter.com/Tz9dbysDRe
बदा दें कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदरः एक प्रेम कथा' 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और अमरीश पुरी भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ऐसे में 'गदर 2' का भी उन्हें बेसब्री से इंतजार है। 'गदर 2' स्वतंत्रता दिवस से पहले 11 अगस्तस को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Maharana: अब इस ओटीटी पर लहराएगा महाराणा प्रताप का परचम, नितिन चंद्रकांत देसाई ने संभाला मोर्चा