विकास बहल इन दिनों अपनी फिल्म 'गणपत' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आई हैं। विकास की 'गणपत' भविष्य पर आधारित एक विज्ञान-फाई थ्रिलर फिल्म है, जो निर्देशक की अब तक की सबसे महत्वकांक्षी योजना थी। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में विकास ने फिल्म को बनाने की यात्रा के बारे में बात की और उन्होंने इस दौरान सामने आने वाली चुनौतियों का भी खुलासा किया।
Ganapath: 'गणपत' बनाते समय आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे थे विकास बहल, कहा- मुझे लगा कि क्या पंगा ले लिया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गणपत' एक डिस्टोपियन 2077 पर आधारित है, जिसमें टाइगर श्रॉफ एक मसीहा जैसा किरदार निभा रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए कि वह एक विज्ञान-फाई फिल्म का निर्देशन कैसे करने आए, उन्होंने कहा, “मैं यह कहानी लिख रहा था और जैसे-जैसे मैं इसे लिख रहा था, समय के साथ यह बदल गई। मुझे खुद ही पता नहीं चला कि कब यह कहानी भविष्य की कहानी बन गई, तब मुझे एहसास हुआ कि मैंने खुद को इस स्थिति में डाल दिया है, जहां मैंने यह कहानी बनाई है कि मैं भी नहीं जानता कि कैसे बताऊं, लेकिन मुझे पता था कि मुझे ऐसा करना होगा।”
Bishan Singh Bedi: बेटे अंगद के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं बिशन सिंह बेदी, इस फिल्म में दिखाया अभिनय कौशल
विषय और शैली को लेकर अपनी सबसे बड़ी चुनौती के बारे में बात करते हुए विकास ने कहा, “जब आप कोई ऐसी कहानी बताते हैं, जो भविष्य पर आधारित होती है तो आपने उसे नहीं देखा होता है। किसी के पास नहीं है। हर किसी के दिमाग में अपना-अपना संस्करण चल रहा है। कुछ भी सही या गलत नहीं है। अब से 30 साल बाद हम नहीं जानते कि हम उड़ने वाली कार में होंगे या बैलगाड़ी में वापस आएंगे। मैं हर किसी को अपनी कल्पना के अनुरूप बनाना चाहता था और अपनी टीम से यह भी सुनना चाहता था कि उनकी कल्पना क्या है, उनका संस्करण क्या है।”
Kriti Sanon: कृति सेनन ने खरीदा 35 करोड़ का घर? अपार्टमेंट के बाहर दिखी अभिनेत्री की कार
विकास बहल ने इस फिल्म को लिखने के बाद खुद पर संदेह करने की भी बात कही। उन्होंने कहा, "इस यात्रा के हर सेकंड में मुझे लगा कि क्यों यह पंगा ले लिया, मैं इसमें क्यों आया। मैंने सोचा कि मैं अपने कम्फर्ट जोन में रह सकता था।, लेकिन यह एक अच्छा एहसास था। वह संदेह और घबराहट लगातार बनी हुई थी। मैंने इसे कभी नहीं छोड़ा, क्योंकि मैं ऐसा ही महसूस करना चाहता था, ताकि मैं सीखता रहूं। मैं हमेशा एक छात्र बने रहना चाहता हूं। सीखने के लिए वो घबराहट जरूरी है। वह सीख तकनीकी या भावनात्मक हो सकती है, लेकिन आपको उसे जारी रखना होगा।
Zeenat Aman: देव आनंद ने फिल्मों के लिए कभी नहीं रखे हेयरड्रेसर-कोरियोग्राफर, जीनत अमान ने किया वजह का खुलासा
वहीं बात करें फिल्म 'गणपत' की तो इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन और अमिताभ बच्चन भी हैं। यह पिछले शुक्रवार को काफी हद तक नकारात्मक समीक्षाओं के साथ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में केवल सात करोड़ रुपये का कारोबार किया।
IFFI 2023: जिस निर्देशक का सेंसर बोर्ड ने किया अपमान, केंद्र सरकार उसका गोवा फिल्म फेस्टिवल में करेगी सम्मान