फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2022: इन फिल्मों में दिखी भगवान गणेश की अद्भुत लीलाएं, कभी दोस्त तो कभी रक्षक बन दिखाई महिमा

Tue, 30 Aug 2022 07:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 Aug 2022 07:41 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: These films have been made on Lord Ganesha see the list here
गणेश चतुर्थी - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में गणेश चतुर्थी कल यानी 31 अगस्त को धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व है। गणेश चतुर्थी पर भक्त अपने  यहां भगवान गणेश की मूर्ति लाते हैं और विधि-विधा के साथ पूजा करते हैं। फिल्मी दुनिया के लोग भी इस खास दिन को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। भारतीय फिल्मों में अक्सर गणेश चतुर्थी को दिखाया गया है। यही नहीं भगवान  श्री गणेश पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं जो दर्शकों को काफी पसंद  भी आई हैं। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2022: These films have been made on Lord Ganesha see the list here
श्री गणेश महिमा - फोटो : सोशल मीडिया
श्री गणेश महिमा

साल 1950 में रिलीज हुई इस फिल्म में मीना कुमार भी नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन होमी वाडिया ने किया था। मीना के अलावा फिल्म में महिपाल, मूलचंद ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में संगीत एसएन त्रिपाठी का था।

Ganesh Chaturthi 2022: These films have been made on Lord Ganesha see the list here
श्री गणेश - फोटो : सोशल मीडिया
श्री गणेश

इस फिल्म को एसएस धरवाडकर ने बनाया था। इसे साल 1962 में रिलीज किया गया था। फिल्म में महिपाल, साहिरा और इंदिरा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के डायलॉग सीके मस्त, पटकथा बाबू भाई मिस्त्री और विश्वानाथ पांडे ने लिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: These films have been made on Lord Ganesha see the list here
हमारा दोस्त गणेशा - फोटो : सोशल मीडिया
हमारा दोस्त गणेशा
यह एक एनिमेटेड फिल्म थी जो बच्चों के साथ बड़ों को भी काफी पसंद आई थी। फिल्म में बाल गणेश के रोमांचक किस्सों को दिखाया गया था। फिल्म का प्रसारण कार्टून नेटवर्क पर किया गया था। बाद में फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसे यूट्यूब पर भी रिलीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022: These films have been made on Lord Ganesha see the list here
बाल गणेश - फोटो : सोशल मीडिया
बाल गणेश
यह फिल्म भगवान गणेश के बचपन पर आधारित थी। फिल्म को बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इस फिल्म में उनके बचपन कहानी को रोचक अंदाज में पेश किया गया था। लोगों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसे साल 2007 में रिलीज किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed