झारखंड के दुमका में पेट्रोल डालकर जलाई गई अंकिता की मौत के बाद से ही देशभर में रोष का माहौल है। एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी 16 वर्षीय अंकिता की बर्बरतापूर्ण के बाद से ही हर कोई अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा हैं। इसी क्रम में मशहूर फिल्ममेकर विवके अग्निहोत्री ने भी इस रूह कंपाने वाली हत्या पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। लगभग हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले विवेक आए दिन सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते रहते हैं। इसी बीच फिल्ममेकर ने अंकिता के साथ हुई वारदात पर अपना रोष जाहिर किया है।
Vivek Agnihotri: अंकिता के साथ बर्बरता पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- कश्मीर से गोधरा तक हिंसक गाथा जारी
झारखंड के दुमका में पेट्रोल डालकर जलाई गई अंकिता की मौत के बाद से ही देशभर में रोष का माहौल है। एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी 16 वर्षीय अंकिता की बर्बरतापूर्ण के बाद से ही हर कोई अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर अपना गुस्सा जाहिर किया। अपने इस पोस्ट के जरिए विवेक ने लंबे समय से हिंदूओं पर हो रहे अत्याचारों को उजागर किया है। ट्वीट करते हुए विवेक ने मोपला नरसंहार से लेकर झारखंड में अंकिता के साथ हुई वारदात पर सवाल भी उठाया। उन्होंने लिखा, मोपला नरसंहार से लेकर बंटवारे तक, कश्मीर से गोधरा तक अंकित शर्मा... कन्हैया लाल... से लेकर अंकिता तक... बर्बर और हिंसक गाथा जारी है। इसमें कोई शक नहीं कि यह भारत बनाम खिलाफत के बीच सभ्यतागत युद्ध है। कृपया चर्चा करें।
From Moplah Genocide to Direct Action Day to Partition to Kashmir to Godhra to… Ankit Sharma… Kanhaiya Lal… to Ankita… the barbaric, violent saga continues.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) August 30, 2022
Let there be no doubt that it’s a civilisational war between Bharat vs Khilafat.
Pl discuss.
इससे पहले विवेक ने अंकिता के निधन की खबर पर भी दुख जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने इस पोस्ट में अंकिता का आखिरी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हे भगवान। मेरा दिल टूट रहा है। जब जिंदगी शुरू हुई तो शाहरुख ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। हमने आपको विफल कर दिया, अंकिता। ओम शांति। यह पहली बार नहीं है जब विवेक ने हिंदूओं पर होने वाले अत्याचारों को इस तरह उजागर किया है। इसी साल आई अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के जरिए भी विवेक ने घाटी में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार को दुनियया के सामने लाया था।
गौरतलब है कि झारखंड के दुमका में 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया था। घटना के वक्त वह घर में सो रही थी। यह हमला मंगलवार की सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। इस घटना में अंकिता 95 प्रतिशत जल गई थी। पहले उसका इलाज दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चला, इसके बाद उसे रिम्स रेफर किया गया. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।