फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: फिल्म के सौ करोड़ी होने पर आलिया भट्ट ने जताई खुशी, खास अंदाज में फैंस को किया धन्यवाद

Thu, 10 Mar 2022 09:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 10 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट की यह फिल्म देशभर में काफी पसंद की जा रही है।

विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt expressed happiness over the film 100 crore collection thanked the fans in a special way
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट की यह फिल्म देशभर में काफी पसंद की जा रही है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ कई कलाकारों और क्रिटिक्स की तरफ से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अब अभिनेत्री की इस फिल्म ने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म इस उपलब्धि पर फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट बेहद खुश हैं।

 

Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt expressed happiness over the film 100 crore collection thanked the fans in a special way
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बीते महीने रिलीज हुई आलिया भट्ट की यह फिल्म अब 100 करोड़ी बन चुकी है। हाल ही में फिल्म ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तहत सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की इस उपलब्धि से खुश आलिया भट्ट इसका जश्न मनाती नजर आईं। इस क्रम में अभिनेत्री हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रेस्टोरेंट पहुंचीं और अपनी फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाती दिखाई दीं।

Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt expressed happiness over the film 100 crore collection thanked the fans in a special way
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : insta

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इस जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सामने इन तस्वीरों में अभिनेत्री किसी रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं। साथ ही उनके हाथों में बर्गर और फ्रेंच फ्राइस भी नजर आ रहे हैं। रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाते हुए अभिनेत्री ने सभी फैंस को धन्यवाद भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt expressed happiness over the film 100 crore collection thanked the fans in a special way
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, गंगूबाई को शतक की शुभकामनाएं और हैप्पी वेगन बर्गर + आलिया को फ्राई। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। शेयर की गईं इन तस्वीरों में आलिया बिना मेकअप के कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। काले रंग की जैकेट और सफेद रंग की टी-शर्ट में बिना मेकअप के अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही हैं।

विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt expressed happiness over the film 100 crore collection thanked the fans in a special way
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की इन तस्वीरों को उनके फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ डिनर डेट पर भी स्पॉट किए गए थे। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री नीतू कपूर, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके पति और बेटी भी नजर आई थी। साथ में डिनर पर गए इन सभी कलाकारों को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed