गणेश उत्सव पूरे देश में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर बॉलीवुड सितारे इस पर्व पर भक्ति में डूबे नजर आते हैं। गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर लाया जाता और फिर कुछ दिनों बाद मूर्ति विसर्जित की जाती है। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के चलते पिछले कई त्योहारों की तरह गणेश उत्सव की चमक थोड़ी फीकी रही। फिर भी लोगों ने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना की और घर पर ही उन्हें विसर्जित किया।
दुखी मन से हेमा मालिनी ने गणपति बप्पा को किया विदा, धर्मेंद्र और एशा रहे मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी हर साल अपने घर में बप्पा की स्थापना करती हैं। इस साल भी उनके घर बप्पा का आगमन हुआ। सच्चे मन से वो रोज बप्पा की भक्ति में लीन रहीं। सोशल मीडिया पर वो इन पलों को अपने चाहने वालों से साझा करती रहीं।
एक सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर हेमा मालिनी ने परिवार के साथ दुखी मन से गणपति को अपने घर से विदा किया। इस मौके पर हेमा मालिनी के पति व मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र, उनकी बेटी एशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी मौजूद रहे।
हेमा मालिनी ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'दस दिन का आनंद, दस दिन उनकी प्यारी परोपकारी उपस्थिति, दस दिन सुबह और शाम उनकी आरती, हमने अपने घर में गणेश जी के ठहरने का कितना आनंद लिया! आज उनके जाने का समय था। हमारे लिए दुखद क्षण था, लेकिन हमें पता है कि वह अगले साल वापस आएंगे! गणपति बप्पा मोरया!'
Ten days of joy, ten days of his lovely benevolent presence, ten days of aarti both morning and evening, how much we enjoyed Ganesh ji’s stay in our house! Till today it was time for him to leave - sad moment for us but we know he will be back next year! Ganapathy Bappa Morya!🙏 pic.twitter.com/XM8SDPUBid
गौरतलब है कि हेमा मालिनी के अलावा ऋतिक रोशन, सलमान खान की बहन अर्पिता, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, सोनू सूद और विवेक ओबेरॉय सहित कई हस्तियों के घर गणपित बप्पा पधारे जिसके बाद एक एक कर उन्हें विसर्जित किया गया।
श्रुति मोदी ने रिया चक्रवर्ती के सिर मढ़ा दोष, बोलीं- वो सुशांत के मामलों में दखल रखती थीं