सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से सीबीआई ने मंगलवार को पूछताछ की। इस दौरान श्रुति से रिया चक्रवर्ती और सुशांत को लेकर कई सवाल पूछे गए। इसके अलावा ड्रग्स को लेकर भी सीबीआई ने उनसे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि श्रुति ने अपने ऊपर लगे आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए रिया चक्रवर्ती पर दोष मढ़ दिया। श्रुति ने कहा कि रिया ही सुशांत के मामले में खूब दखल देती थीं।
श्रुति मोदी ने रिया चक्रवर्ती के सिर मढ़ा दोष, बोलीं- 'वो सुशांत सिंह राजपूत के मामलों में दखल देती थीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में श्रुति ने खुलासा किया कि पैसों से दवाइयों तक सभी मामले रिया खुद देखती थीं और सुशांत से जुड़े हर मामले में उनका दखल रहता था। रिया ही सुशांत के प्रोजेक्ट्स की डील तय करती थीं। श्रुति ने खुद को इस मामले में बेकसूर बताया।
श्रुति मोदी ने सीबीआई को बताया कि उन्होंने सुशांत को कभी कोई दवाई नहीं दी। सुशांत के लिए जो भी पार्सल आते थे, वह सिर्फ उन्हें पहुंचाती थीं। श्रुति के मुताबिक, उन्होंने कभी सुशांत के लिए किसी दवा का भी सुझाव नहीं दिया। रिया ही सुशांत को दवाइयां देती थीं।
बीते दिनों श्रुति मोदी और सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह की व्हाट्सएप चैट वायरल हुई थी। इसमें उन्होंने सुशांत की तबीयत और डॉक्टर को लेकर मीतू सिंह से बात की थी। इन दोनों की यह चैट 26 नवंबर 2019 को हुई थी। इस चैट में मीतू सिंह ने श्रुति मोदी से सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर और उनकी दवाइयों के बारे में जानकारी मांगी थी। श्रुति मोदी ने सुशांत का प्रिस्क्रिप्शन को भी मीतू सिंह के साथ साझा किया था।
सुशांत केस मंगलवार को 12वें दिन भी सीबीआई की पूछताछ जारी रही। हालांकि सीबीआई ने रिया की बजाए मंगलवार को उनके माता-पिता को पूछताछ के लिए बुलाया। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने रिया के बयानों के मिलान के लिए उनके माता-पिता से कुछ अहम सवाल किए। वहीं, दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ड्रग्स कनेक्शन मामले में होटल कारोबारी गौरव आर्या को दूसरे दिन बुलाकर पूछताछ की।
‘गंदी बात’ से डिजिटल डेब्यू करने वाली ये अभिनेत्री अब दिखेगी इस धार्मिक शो में, यहां पाइए पूरी डिटेल