फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gaslight: मजेदार अंदाज में हुआ 'गैसलाइट' की रिलीज डेट का एलान! लिफ्ट में फंसे सारा, विक्रांत और चित्रांगदा

Mon, 06 Mar 2023 07:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Mar 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Gaslight: Sara Ali Khan Vikrant Massey Chitrangda Singh Announces upcoming film release date watch video
सारा अली खान, विक्रांत मेसी, चित्रांगदा सिंह - फोटो : social media

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी कार्तिक आर्यन तो कभी शुभमन गिल के साथ देखा जा रहा है। लेकिन जो लोग यह सोच रहे हैं कि अभिनेत्री अपने काम पर ध्यान नहीं दे रही हैं, वह बहुत गलत सोच रहे हैं। सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गैसलाइट' के लिए चर्चाओं में हैं, जिसमें उनके साथ विक्रांत मेसी और चित्रांगदा सिंह भा नजर आने वाले हैं। जहां कुछ दिनों पहले इसके ओटीटी पर आने की जानकारी सामने आई थी, वहीं हाल ही में कलाकारों ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। 

Gaslight: Sara Ali Khan Vikrant Massey Chitrangda Singh Announces upcoming film release date watch video
सारा अली खान, विक्रांत मेसी - फोटो : social media

सारा अली खान, विक्रांत मैसी, चित्रांगदा सिंह की आगामी फिल्म  'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर रिलीज होने वाली है। इस बात का एलान पहले ही हो चुका है, वहीं अब हाल ही में सारा, विक्रांत और चित्रांगदा ने एक मजेदार वीडियो के साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। फिल्म की रिलीज की तारीख आखिरकार आ गई है। इस प्रोमो वीडियो में, विक्रांत, सारा और चित्रांगदा लिफ्ट में बंद दिखाई दे रहे हैं। इस मजेदार वीडियो में दोनों कलाकार अपने पिछले प्रोजेक्ट्स के बारे में एक-दूसरे के ऊपर कटाक्ष करते दिखाई दे रहे हैं। 

Gaslight: Sara Ali Khan Vikrant Massey Chitrangda Singh Announces upcoming film release date watch video
सारा अली खान, विक्रांत मेसी - फोटो : social media

इस मजाकिया प्रोमो के सामने आने के बाद अगर आप लोग सोच रहे हैं कि यह कोई कॉमेडी फिल्म होने वाली है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। तीनों कलाकार इस लिफ्ट में बंद रहते हुए बड़ी ही चतुराई से खुलासा करते हैं कि 'गैसलाइट' एक मर्डर मिस्ट्री है। इसके तुरंत बाद, चित्रांगदा लिफ्ट में एंट्री लेती हैं, जिसके बाद वह भी इस थ्रिलर फिल्म के बारे में लोगों को संकेत देती हैं। बाद में, तीनों ही इस लिफ्ट में फंस जाते हैं और तुरंत ही वीडियो एक अलग सेटअप में पहुंच जाता है। इसके बाद पता चलता है कि फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaslight: Sara Ali Khan Vikrant Massey Chitrangda Singh Announces upcoming film release date watch video
सारा अली खान - फोटो : Instagram

आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले खबर सामने आई थी कि फिल्म केदारनाथ से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली सारा की यह फिल्म  जल्द ही सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी। गैसलाइट को निर्माताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया था। यह ओटीटी पर रिलीज होने वाली सारा अली खान की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उनकी फिल्म 'अतरंगी रे' भी हॉटस्टार पर ही रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Gaslight: Sara Ali Khan Vikrant Massey Chitrangda Singh Announces upcoming film release date watch video
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'गैसलाइट' के अलावा अभिनेत्री जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म फिल्म में भी दिखेंगी। फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा वह मर्डर मुबारक नाम की फिल्म में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आने वाली हैं।
Priyanka-Nick: पेरिस फैशन वीक में रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस बोले- आग लगा दी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed