बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान हाल ही में जैद दरबार संग शादी के बंधन में बंधी हैं। गौहर ने बीते महीने यानी कि 25 दिसंबर को निकाह किया था। गौहर की शादी बेहद चर्चित समारोह रहा है। लेकिन शादी के तुरंत बाद गौहर ने अपना काम शुरू कर दिया था। वहीं अब गौहर पति जैद दरबार के साथ हनीमून मनाने गई हैं।
जैद दरबार संग हनीमून मनाने उदयपुर पहुंची गौहर खान, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'ये मेरी पहली छुट्टी है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहर खान अपनी शादी के अगले ही दिन शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ निकल गई थीं। गौहर और जैद की शादी को एक महीना होने वाले है। इस शादी को एक महीना होने से कुछ दिन पहले ही अब गौहर और जैद हनीमून के लिए उदयपुर चले गए हैं। इस बात की जानकारी खुद गौहर खान ने एक वीडियो शेयर कर दी है।
गौहर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गौहर अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' के गाने 'जाने क्यूं' पर डांस कर रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में गौहर ने लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं जब मैं अपने पति के साथ एक ट्रिप पर हूं, तो ये मुझे बहुत खुशी देता है। जैद दरबार के साथ ये मेरी पहली छुट्टी है।'
View this post on Instagram
बता दें कि गौहर खान का शादी के बाद ससुराल में भी ग्रैंड वेलकम हुआ था। कुछ समय पहले गौहर खान ने अपने ससुराल से एक खास तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के जरिए गौहर ने ये बताया कि कैसे उनके ससुराल वालों ने उनका ग्रैंड वेलकम किया था। शादी के बाद से गौहर काम पर चली गईं थी और जब एक्ट्रेस काम से वापस अपने ससुराल आईं तो उनके ससुराल वालों ने बड़े ही शानदार ढंग से उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि गौहर और जैद की शादी 25 दिसंबर 2020 को हुई थी। उससे पहले उनके इंगेजमेंट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इतना ही नहीं शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों पर भी फैंस ने दिल खोल के प्यार लुटाया था। गौहर और जैद एक दूसरे से काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने पहले एक दूसरे को समझा और फिर शादी करने का फैसला किया था।
पढ़ें: जब अपनी ही शादी से भाग गए थे कपिल शर्मा, जया प्रदा और राज बब्बर के साथ शेयर किया किस्सा