फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल हुआ गौहर खान और जैद दरबार का वेडिंग इन्विटेशन, अभिनेत्री बोलीं- 'जब वी मेट'

Sun, 20 Dec 2020 12:03 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 20 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding Invitation Goes Viral
गौहर खान - फोटो : instagram

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। गौहर अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी करने जा रही हैं। इन दोनों की शादी को महज पांच दिन का समय बचा है। ऐसे में अब गौहर और जैद का वेडिंग इंविटेशन सामने आया है। जिसमें इन दोनों की पूरी लवस्टोरी दिखाई गई है।

Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding Invitation Goes Viral
गौहर खान - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

गौहर खान इन दिनों अपनी शादी के दिन गिन रही हैं, जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस दिन का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। गौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी शादी से जुड़ी हर अपडेट भी फैंस के साथ लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में गौहर ने फैंस के साथ अपनी शादी का इंविटेशन साझा किया है। शादी के इस इंविटेशन के साथ उन्होंने शादी में कितने दिन बाकी हैं वो भी लिखा है।

Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding Invitation Goes Viral
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

गौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो गौहर और जैद की शादी का डिजिटल वेडिंग कार्ड है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में गौहर ने लिखा है, 'जब वी मेट'। इस डिजिटल वेडिंग कार्ड में गौहर और जैद की लॉकडाउन लव स्टोरी की पूरी कहानी एनिमेटेड अंदाज में दिखाई गई है। ये दोनों कैसे एक दूसरे से मिले, कैसे उन्होंने एक दूसरे को प्रपोज किया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

View this post on Instagram

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding Invitation Goes Viral
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharkhan

इस डिजिटल वेडिंग कार्ड में क्वारंटीन ड्राइव से लेकर पार्किंग गैराज तक और टैक्स्ट मैसेज से लेकर वीडियो कॉल तक सब कुछ दिखाया गया है। इससे पहले गौहर ने अपना एक रोमांटिक प्री-वेडिंग वीडियो भी अपने फैंस के साथ शेयर किया था। जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding Invitation Goes Viral
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharKhan

गौरतलब है कि गौहर और जैद की शादी 25 दिसंबर को परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच निकाह करेंगे। इस महीने की शुरुआत में ही गौहर ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने एक कार्ड भी शेयर किया था जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि वो इस समय परिस्थितियों को देखते हुए परिवार के साथ छोटे जश्न के अंतर्गत ही शादी कर रहे हैं।

पढ़ें: पहली ही फिल्म के बाद भागकर शादी कर ली थी सोहेल खान ने, ऐसा है पत्नी सीमा संग रिश्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed