फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकाह के बाद हुआ गौहर खान और जैद दरबार का 'वलीमा', मेहरून- गोल्डन लहंगे में दुल्हन ने ढाया कहर

Sat, 26 Dec 2020 01:05 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 26 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding reception Photos Goes Viral on Social Media
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

बिग बॉस के सीजन 7 की विनर रहीं मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने निकाह कर लिया है। गौहर ने म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग निकाह किया है। इन दोनों की शादी मोस्ट अवेटेड वेडिंग सेरेमनी थी। शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अब हाल ही में गौहर के वलीमे (Wedding Reception) की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding reception Photos Goes Viral on Social Media
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

गौहर खान और जैद दरबार के वलीमे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आज ही के दिन दोपहर के समय दोनों ने निकाह किया है। इसके बाद शाम को वलीमा हुआ। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आए।

Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding reception Photos Goes Viral on Social Media
गौहर खान - फोटो : Instagram

गौहर खान ने अपने वलीमा के लिए मेहरून और गोल्डन रंग को चुना। जिसमें गौहर बेहद खूबसूरत नजर आईं। इसके साथ गौहर ने गोल्डन रंग की ज्वैलरी पहनकर अपने लुक को कम्प्लीट किया। गौहर खान इस ड्रेस में भी बला की खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding reception Photos Goes Viral on Social Media
जैद दरबार - फोटो : Instagram

तो वहीं जैद दरबार ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए ब्लैक कलर की शेरवानी चुनी। जैद भी अपनी शेरवानी में खूब हैंडसम नजर आ रहे थे। जैद की शेरवानी में हरे रंग से एम्ब्रॉयडरी की हुई थी। दोनों रिसेप्शन में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों की जोड़ी भी बेहद क्यूट लग रही थी।

विज्ञापन
Gauhar Khan and Zaid Darbar Wedding reception Photos Goes Viral on Social Media
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

बता दें कि इससे पहले दोनों के निकाह की भी तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें दोनों सफेद और गोल्डन रंग की ड्रेस पहले हुए थे। गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में 21 दिसंबर से शुरू हुई थीं। सबसे पहले दोनों की चिक्सा सेरेमनी हुई। जिसमें ये दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए। वहीं शादी से एक दिन पहले दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इन दोनों ही फंक्शंस में ये दोनों बहुत खूबसूरत नजर आए।

पढ़ें: क्रिसमस पर हॉट सेंटा क्लॉस बनीं मोनालिसा, लाल ड्रेस में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed