फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्म के लिए गौरी खान ने डिजाइन की थी शाहरुख की ड्रेस, 26 साल बाद किया खुलासा

Thu, 12 Sep 2019 09:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 12 Sep 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Gauri Khan revealed she designed Shah rukh Khan dress for song Ye Kaali Kaali Aankhen Baazigar movie
Shah rukh Khan, Gauri Khan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी और परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बार गौरी खान ने पति शाहरुख खान की 26 साल पुरानी तस्वीर साझा की। 

 
Gauri Khan revealed she designed Shah rukh Khan dress for song Ye Kaali Kaali Aankhen Baazigar movie
Shah rukh Khan, Kajol - फोटो : social media
गौरी खान ने ट्विटर पर शाहरुख खान की 26 साल पुरानी फिल्म बाजीगर की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में शाहरुख व्हाइट टी-शर्ट के ऊपर लाल शर्ट पहने और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने साथ इस तस्वीर में बाजीगर की अभिनेत्री काजोल भी दिखाई दे रही हैं। पति की इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए गौरी खान ने बेहद खास ट्वीट भी लिखा है। 
 
Gauri Khan revealed she designed Shah rukh Khan dress for song Ye Kaali Kaali Aankhen Baazigar movie
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media
गौरी खान ने अपने ट्वीट में लिखा- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि 90 के दशक की जींस, टी-शर्ट, बुलेट बेल्ट और रेड शर्ट को मैंने डिजाइन किया है। हाथों से पेंट की गई पैंट मेरी सबसे पसंदीदा है।' बता दें कि शाहरुख और काजोल की ये तस्वीर फिल्म बाजीगर के ये काली काली आंखें की है। किंग खान की इस थ्रोबैक तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Khan revealed she designed Shah rukh Khan dress for song Ye Kaali Kaali Aankhen Baazigar movie
Gauri Khan,Shahrukh Khan - फोटो : file photo
बात करें शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर की तो इस फिल्म में उनके और काजोल के अलावा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और दलीप ताहिल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बाजीगर शाहरुख खान के करियर के लिए बेहद खास रही थी। इस फिल्म में उनके नेगेटिव किरदार ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
 
विज्ञापन
Gauri Khan revealed she designed Shah rukh Khan dress for song Ye Kaali Kaali Aankhen Baazigar movie
shahrukh khan anushka sharma gauri khan - फोटो : Instagram
वहीं बीते कुछ समय से शाहरुख खान की फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। अभी तक उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा भी नहीं की है। ऐसे में शाहरुख के फैंस उनकी आने वाली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जो फ्लॉप हो गई। 

पढ़ें: गौरी खान ने शेयर की पति-बेटे और मां की तस्वीर, शाहरुख बोले-आप ऐसी ही मजाकिया रहें...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed