मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके इस तरह अचानक संन्यास के फैसले से फैंस भी सकते में हैं। गंभीर आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते आए हैं। उनकी कप्तानी में शाहरुख की टीम ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। अब ऐसे में अपनी टीम के बड़े खिलाड़ी के इस तरह संन्यास लेने से शाहरुख भी इमोशनल हो गए।
गौतम गंभीर की वजह से शाहरुख की टीम ने दो बार जीता था IPL, संन्यास लेने पर दी ये सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
@GautamGambhir Thank u for the love & leadership my Captain.U r a special man and may Allah always keep & happy…& u should smile a bit more
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 4, 2018
शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म जीरो है। इसका नया गाना 'इश्कबाजी' मंगलवार को रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि इस गाने में शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि गाने के आखिर में किंग खान सलमान की गोद में चढ़कर झूमने लगते हैं।
Thank u bhai from our whole team at Zero. Phir se aapka gaal choomne ka mann kar raha hai!! https://t.co/Vy2FalolJY
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो में सलमान खान कैमियो रोल में हैं, जबकि शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म जीरो क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।