टीवी के 'सरस्वतीचंद्र' ने आखिरकार अपनी 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड से कर ली है। जी हां, गौतम रोड और पंखुड़ी अवस्थी ने सोमवार रात को अलवर के तिजारा फोर्ट पैलेस में सात फेरे लिए। अब दोनों की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
40 के एक्टर ने 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे, महल से राजकुमारी की तरह विदा हुई एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंखुड़ी के लिए उनकी शादी किसी सपने से कम नहीं थी। शेरवानी पहने गौतम पर्पल कलर की विंटेज कार में बैठ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे। एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के बाद दोनों ने फेरों की रस्म अदा की। इस दौरान पंखुड़ी और गौतम के परिवार वाले मौजूद थे।
. @pankhuri313 and @rodegautam wedding😍❤❤ #pankhuriawasthy #gautamrode A post shared by RS17(raziaSultan17) (@razia.sultan17) on
शादी से एक दिन पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में की गई थीं। बता दें कि इस कपल ने पिछले साल दिवाली के मौके पर ही सगाई कर ली थी। सगाई के बाद गौतम ने कहा था, 'सभी को हमारे रिश्ते के बारे में पता है। इसमें कुछ भी छिपा नहीं है। दोनों परिवारों के मिलने के बाद हमने सगाई करने का फैसला लिया।'
A post shared by Girls Mr Rode Arg (@girlsmrrode) on
संगीत की रस्म के दौरान पंखुड़ी और गौतम ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का 'दिल दिया गल्ला' गाना रिक्रिएट किया। दोनों का ड्रेसअप भी सलमान और कटरीना जैसा ही था। पंखुड़ी पिंक कलर की शोल्डर लेस गाउन और गौतम ब्लैक कलर के सूट में नजर आए थे।
A post shared by Trisha Morajkar (@_trishaa25) on
मेहमानों की बात करें तो गौहर खान के अलावा कोई भी टीवी सेलेब शादी में नहीं दिखाई दिया। बता दें कि गौतम और पंखुड़ी की पहली मुलाकात 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में पंखुड़ी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। शादी से पहले दोनों अपनी उम्र को लेकर भी चर्चा में रहे थे। पंखुड़ी 26 और गौतम 40 साल के हैं।