फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: पांच महीने बाद जमानत पर बाहर आईं गहना वशिष्ठ और वरुण धवन ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

Sun, 20 Jun 2021 12:56 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 20 Jun 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gehna Vasisth get bail after five months and Varun Dhawan receives first dose of corona vaccine
गहना वशिष्ठ, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। अब करीब पांच महीने बाद उन्हें जमानत मिली है। मुंबई के गोरेगांव की सेशंस कोर्ट ने गहना को पॉर्नोग्रफी से संबंधित मामले में जमानत दे दी है। गहना के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है।गहना के प्रवक्ता ने कहा है, 'पांच महीने के इंतजार के बाद गहना वशिष्ठ को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद थी इसलिए मामला अटका हुआ था। मई से जून के पहले हफ्ते तक, कोर्ट की छुट्टियां थीं और आखिरकार शुक्रवार को उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि गहना फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।'बता दें, गहना पर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं।




बड़ी राहत: पांच महीने बाद जमानत पर बाहर आईं गहना वशिष्ठ, पोर्न वीडियो बनाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

Gehna Vasisth get bail after five months and Varun Dhawan receives first dose of corona vaccine
वरुण धवन - फोटो : instagram

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचाई है। पिछले कुछ वक्त से इसका असर कम हुआ है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अभी भी लोगों को 'दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी' नियम को मानना है। वहीं दूसरी तरफ इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। हाल ही में इस लिस्ट में अभिनेता वरुण धवन का नाम भी शामिल हो गया है। वरुण ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर भी साझा की।


कोरोना: वरुण धवन ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, फैंस से की खास अपील

Gehna Vasisth get bail after five months and Varun Dhawan receives first dose of corona vaccine
आयशा सुल्ताना - फोटो : Instagram

फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना मामले की 17 जून को सुनवाई हुई थी जिसके बाद उनकी अग्रिम जमानत वाली याचिका पर मामला सुरक्षित रखा गया था। अब केरल उच्च न्यायालय ने आयशा को एक हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत देने का फैसला कर लिया है। इस फैसले पर आयशा का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस का पूर्ण रूप से सहयोग करेंगी। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार उन्हें कल अदालत के सामने पेश होना होगा। आयशा आगे कहती हैं, 'मुझे उम्मीद है कि इस बार मुझे न्याय मिलेगा। मैंने देश के खिलाफ ना कुछ बोला है और ना किया है। जब तक लक्षद्वीप को न्याय नहीं मिल जाता, मैं लड़ती रहूंगी।'



राजद्रोह मामला: आयशा सुल्ताना को मिली एक हफ्ते की अंतरिम जमानत, बोलीं- न्याय मिलने तक लड़ती रहूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Gehna Vasisth get bail after five months and Varun Dhawan receives first dose of corona vaccine
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram
नागिन अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप मामले के आरोप में 4 जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पर्ल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 15 जून को इस अभिनेता को जमानत मिल गई थी। हालांकि उनके जमानत पर बाहर आने के बाद से अभी तक पर्ल के बारे में कोई खबर सामने नहीं आई थी, लेकिन अब उनकी एक दोस्त ने ये खुलासा किया है कि जबसे पर्ल अपने घर लौटे हैं वो बहुत ही अधिक सदमे में हैं। वो इस दर्द से उभर नहीं पा रहे हैं और बहुत ही शांत हैं। इस बात का खुलासा उनकी करीबी दोस्त रश्मि आर्या ने किया और साथ ही इस वक्त पर्ल की क्या हालत है उसका दर्द भी बयां किया।


नाबालिग से रेप का मामला: पर्ल पुरी की दोस्त का खुलासा, ऐसे आरोप के बाद सदमे में हैं अभिनेता
विज्ञापन
Gehna Vasisth get bail after five months and Varun Dhawan receives first dose of corona vaccine
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रणौत को चर्चा में बने रहना बखूबी आता है। जिस दिन से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है उस दिन से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर ट्वीट करने के बाद 4 मई को कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद कू एप ने उनका समर्थन किया था। साथ ही यह भी कहा था कि बाकी घर (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) किराये के हो सकते हैं लेकिन कंगना 'कू' को अपना ही घर समझें। कू ऐप के सीईओ और सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्णा ने एक्ट्रेस का अपने प्लेटफॉर्म पर स्वागत किया था। बता दें 'कू' एक स्वदेशी सोशल मीडिया एप है।


दिलचस्प: Koo एप पर विरोधियों को याद कर रही हैं कंगना, बोलीं- एंटी नेशनल लिब्रस को मुझसे प्यार हो गया था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed