फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Genelia Deshmukh: क्यों खुद को आठ साल की बच्ची मानती हैं जिनेलिया, रितेश के नहले के जवाब में मारा ये दहला

Sun, 27 Aug 2023 07:51 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 27 Aug 2023 07:51 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Genelia Deshmukh gave her reaction over Why she consider herself an eight year old girl Ritesh Deshmukh read
जिनेलिया,रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी अभिनेत्री जिनेलिया डिसूजा  देशमुख की काफी लंबे समय के बाद हिंदी सिनेमा में फिल्म 'ट्रायल पीरियड' के जरिए वापसी हुई तो वहीं उनकी मराठी फिल्म 'वेद' हिंदी में डब होकर टीवी चैनल पर रिलीज हुई। ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दौरान बातों-बातों में जब उनके पति और फिल्म ‘वेड’ के निर्देशक रितेश देशमुख ने जब अपनी उम्र का खुलासा किया तो पास ही बैठी उनकी पत्नी  जिनेलिया ने रितेश की चुटकी लेते हुए अपनी उम्र उनसे 10 साल कम बता दिया।  

Genelia Deshmukh gave her reaction over Why she consider herself an eight year old girl Ritesh Deshmukh read
जिनेलिया,रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेत्री जिलेनिया ने मराठी फिल्म 'वेड' के जरिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा।  इस फिल्म को रितेश देशमुख ने खुद ही जिनेलिया के सुझाव पर निर्देशित किया है। पिछले साल दिसंबर में मराठी में रिलीज हुई, यह फिल्म अब हिंदी में डब होकर टीवी चैनल पर रिलीज हुई है।  इस फिल्म में रितेश देशमुख और जिनेलिया ने पति पत्नी की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी पति पत्नी के इर्द -गिर्द घूमती है जो अपने पति का प्यार पाने के लिए हर संभव कोशिश करती रहती है। 

Genelia Deshmukh gave her reaction over Why she consider herself an eight year old girl Ritesh Deshmukh read
जिनेलिया देशमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

‘अमर उजाला’ के साथ इंटरव्यू के दौरान जब रितेश देशमुख से उनकी फिल्मों की बात छिड़ी तो उन्होंने कहा कि अपने 20 साल के अभिनय करियर में उन्होंने निर्देशक इंद्र कुमार के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं। अभिनेता रितेश देशमुख, इंद्रकुमार के निर्देशन में अब तक 'मस्ती', 'धमाल', 'डबल धमाल', 'ग्रांड मस्ती',  'ग्रेट ग्रांड मस्ती',  'टोटल धमाल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।  रितेश देशमुख कहते हैं, 'इंदू जी के साथ मैंने इतनी फिल्में कर ली कि अब हमारे बीच अच्छी दोस्ती हो गई है, अब उनके साथ सातवीं फिल्म भी करने जा रहा हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Genelia Deshmukh gave her reaction over Why she consider herself an eight year old girl Ritesh Deshmukh read
जिनेलिया देशमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेता रितेश देशमुख ने इंद्र कुमार को जब अपना हमउम्र बताया तो यह सुनकर पास बैठी जिनेलिया थोड़ी सी चौंकी।  उनका चौंकना जायज भी था क्योंकि इंद्र कुमार और  रितेश देशमुख की उम्र के बीच काफी फासला है।  इतना ही नहीं जब रितेश देशमुख ने अपना उम्र 18 वर्ष बताया और यह कहा कि इंद्र कुमार की भी उम्र इतनी है, तो जिनेलिया ने रितेश देशमुख की चुटकी लेते हुए अपनी दिल की बात कह दी।       

विज्ञापन
Genelia Deshmukh gave her reaction over Why she consider herself an eight year old girl Ritesh Deshmukh read
जिनेलिया देशमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेत्री जिनेलिया डिसूजा देशमुख ने कहा, 'अगर ऐसी बात है तो मैं 10 की छोटी हूं।'  यानी कि अगर रितेश देशमुख खुद को 18 साल का मानते हैं तो जिनेलिया डिसूजा देशमुख खुद को  आठ वर्ष की मानती हैं।  वैसे देखा जाए तो अभिनय के लिए  उम्र की सीमा कोई सीमा नहीं नहीं होती है। दस साल के बाद जिनेलिया की दोबारा अभिनय के क्षेत्र में वापसी हुई है। हिंदी सिनेमा से लेकर वह साउथ की कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभा चुकी हैं।    

यह भी पढ़ें-  Alia Bhatt: बॉलीवुड नहीं टॉलीवुड के इस एक्टर की सबसे बड़ी फैन हैं आलिया भट्ट, ट्वीट कर खुद किया खुलासा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed