फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेडरुम में पत्नी जेनेलिया संग यूं रोमांटिक होते नजर आए रितेश देशमुख, सोशल मीडिया पर बार बार देखा जा रहा ये वीडियो

Sun, 24 Jan 2021 02:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 24 Jan 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Genelia dsouza and Riteish Deshmukh romantic video goes viral on social media and fans are loving it
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : twitter: @SonyTV

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इन तस्वीरों में उनकी निजी जिंदगी की झलक देखने को मिलती है जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जेनेलिया ने एक बहुत ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमे उनके पति रितेश उनके साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। 

Genelia dsouza and Riteish Deshmukh romantic video goes viral on social media and fans are loving it
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : अमर उजाला

इस वीडियो में जेनेलिया अपने बेड पर लेटी हैं और वो वीडियो रिकॉर्ड करना शुरु कर देती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रितेश शर्टलेस हैं और जेनेलिया को प्यार से गले लगा रहे हैं और उन्हें किस कर रहे हैं। रितेश के साथ जेनेलिया भी रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ कैप्शन में जेनेलिया ने लिखा है- 'फॉरेवर वाली लव स्टोरी'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

Genelia dsouza and Riteish Deshmukh romantic video goes viral on social media and fans are loving it
रितेश और जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले भी रितेश और जेनेलिया के बहुत से रोमांटिक वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इतना ही नहीं जेनेलिया रितेश के साथ अपने फनी वीडियोज भी शेयर करती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। कुछ समय पहले जेनेलिया ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें रितेश घर में बर्तन धूलते नजर आ रहे थे। इसके अलावा एक और वीडियो में रितेश उनके गले में टाई बांधते नजर आ रहे थे। उनका ये रोमांटिक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Genelia dsouza and Riteish Deshmukh romantic video goes viral on social media and fans are loving it
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड के बहुत ही प्यारे कपल हैं जिनका नाम कभी विवादों में नहीं आया। यहां तक की फिल्मों में काम करने के बावजूद ना जेनेलिया का नाम किसी दूसरे एक्टर से जुड़ा और ना ही रितेश का नाम किसी और एक्ट्रेस से। दोनों की पहली मुलाकात 'तुझे मेरी कसम' नाम की फिल्म के दौरान हुई थी और वहीं से इनके दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन
Genelia dsouza and Riteish Deshmukh romantic video goes viral on social media and fans are loving it
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश और जेनेलिया ने लगभग एक दूसरे को 10 सालों तक डेट किया था और फिर साल 2012 में दोनों ने शादी रचा ली थी। अब जेनेलिया और रितेश दो बच्चों के माता पिता भी बन चुके हैं। हालांकि आज भी दोनों को देखकर किसी टीनएज कपल की ही याद आ जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जेनेलिया फिल्मों से काफी समय से दूर हैं, लेकिन रितेश पिछली कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'बागी 3' को पर्दे पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। रितेश को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए पसंद किया जाता है ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि रितेश जल्द ही पर्दे पर कोई बड़ा धमाल करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed