{"_id":"600d32238c6f92443735d225","slug":"kl-rahul-athiya-shetty-seen-amid-news-of-affair-dinner-with-robin-uthappa-and-his-wife-shheethal-in-new-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर की खबरों के बीच फिर से अथिया शेट्टी के साथ दिखे केएल राहुल, साथ में नजर आए ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफेयर की खबरों के बीच फिर से अथिया शेट्टी के साथ दिखे केएल राहुल, साथ में नजर आए ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अथिया शेट्टी और केएल राहुल फिर दिखे एक साथ, रॉबिन उथप्पा के घर पहुंचे डिनर करने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी एक बार फिर एक साथ दिखे हैं। राहुल और अथिया के साथ क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल भी मौजूद रहीं। शीतल ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। फोटो में राहुल, अथिया, रॉबिन और शीतल डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं। तस्वीर में सभी मुस्कुरा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गया है। अथिया को राहुल के साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। यह जोड़ी लंबे समय से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में है। जब भी इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आती हैं तो फैंस में उत्साह बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, दोनों अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट भी करते रहते हैं।
3 of 5
Athiya Shetty
शीतल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उथप्पा, अथिया, राहुल और अन्य दोस्तों के साथ डिनर की तस्वीरें साझा कीं। फोटोज में अथिया और राहुल एक-दूसरे के सामने बैठे हुए हैं। केएल राहुल और अथिया टेबल पर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। लुक्स की बात करें तो अथिया ने टॉप पहना है और उनके बाल खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
athiya shetty
- फोटो : instagram
बता दें कि राहुल और अथिया दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। राहुल और बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। वैसे दोनों ने अब तक इस रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ भी कबूल नहीं किया है।
विज्ञापन
5 of 5
athiya shetty
- फोटो : instagram
बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां हैं जिनका रिश्ता दोस्ती से होते हुए शादी तक जा पहुंचा। हाल फिलहाल की जोड़ियों की बात करें तो अनुष्का-विराट, हार्दिक-नताशा, युवराज-हेजल जैसे अन्य कपल हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया। अब ऐसा लग रहा है कि इस लिस्ट में क्रिकेटर के एल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी का नाम भी जुड़ने वाला है। हालांकि, दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ भी कबूल नहीं किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।