सब्सक्राइब करें

रितेश ने प्रीति जिंटा को किया किस तो गुस्से से लाल-पीली हुईं जेनेलिया, वीडियो में देखें कैसे लगाई पति की क्लास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 21 Mar 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
genelia dsouza shared a funny video of her jealous when preity zinta and riteish deshmukh did welcome kiss
रितेश देशमुख, प्रीति जिंटा, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Social media

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा देशमुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों की प्यारी लव केमिस्ट्री फैंस को भी खूब पसंद आती है। इनकी क्यूट फाइट और तरह-तरह की हरकतें सोशल मीडिया के जरिए फैंस को देखने को मिलती रहती हैं। अब जेनेलिया ने एक मजेदार वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इसमें रितेश अभिनेत्री प्रीति जिंटा के बेहद करीब दिख रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। इसे देखकर पत्नी जेनेलिया किस कदर जल-भुनकर रह गईं ये इस क्लिप में दिखाया गया है। प्रीति जिंटा भी इसे देखकर हंसी नहीं रोक पाईं और उन्होंने भी इसे शेयर कर दिया है।

Trending Videos
genelia dsouza shared a funny video of her jealous when preity zinta and riteish deshmukh did welcome kiss
रितेश देशमुख, प्रीति जिंटा, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Social media

दरअसल, जेनेलिया ने जो वीडियो शेयर किया है वो एक बॉलीवुड पार्टी का है, जिसमें फिल्म जगत के तमाम सितारे मौजूद हैं। फिल्म स्टार से सजी उस रात पार्टी में प्रीती जिंटा भी पहुंची हैं। प्रीति को देखकर रितेश देशमुख उनके अभिनंदन में आगे बढ़े। दोनों एक-दूसरे से मिले और बातें कीं। इस दौरान ये दोनों एक-दूसरे को वेलकम किस कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
genelia dsouza shared a funny video of her jealous when preity zinta and riteish deshmukh did welcome kiss
रितेश देशमुख, प्रीति जिंटा, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Social media

वहीं, जेनेलिया डिसूजा पूरा माजरा पीछे खड़ी होकर देख रही थीं। रितेश की पत्नी प्रीति जिंटा के पीछे ही तैनात थीं और घूर-घूरकर दोनों को देखे जा रही थीं। हालांकि रितेश और प्रीति बात कर रहे थे। इसलिए वे पीछे खड़े होकर उन्हें सुन रही थीं। उस वक्त दिया गया उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग खूब मजे ले रहे हैं।

genelia dsouza shared a funny video of her jealous when preity zinta and riteish deshmukh did welcome kiss
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Insatagram- @geneliad

जेनेलिया डिसूजा ने खुद ये वीडियो शेयर कर मजाक में बताया है कि उस वक्त उन्हें कैसे जलन हो रही थी। वहीं क्लिप के अंत में दूसरा वीडियो संलग्न किया गया है, जिसमें वे गुस्से में लाल-पीली होकर रितेश की क्लास लगा रही हैं। पति रितेश डरे-सहमे होने की एक्टिंग करके कोने में बैठे हैं और पत्नी की डांट खा रहे हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

विज्ञापन
genelia dsouza shared a funny video of her jealous when preity zinta and riteish deshmukh did welcome kiss
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Insatagram- @geneliad

इस वीडियो को देखकर बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। इसे बेहद फनी बताते हुए खुद भी इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। जेनेलिया और प्रीति जिंटा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रीती जिंटा के वीडियो पर माधुरी दीक्षित ने कमेंट किया तो वहीं जेनेलिया पर संजय कपूर और टाइगर श्रॉफ समेत अन्य लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी। ये वीडियो देखकर सभी हंस पड़े।
 
View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed