फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयानक ठंड में खूंखार भेड़ियों से लड़ते 'टाइगर' को देख, रोंगटे हो जाएंगे खड़े, देखिए VIDEO

Wed, 13 Dec 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Get ready for power pack action of Tiger Zinda Hai, Where Salman Khan Takes On Blood-thirsty wolves
वैसे तो हर बार लोगों को साल के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार होता है। क्रिसमस के साथ-साथ नए साल का जश्न इस दिसंबर को और एक्साइटिंग बनाता है। मगर इस बार साल का अंत कुछ खास है, क्योंकि बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' लेकर आ रहे हैं। टीजर, ट्रेलर और गानों के बाद अब इस फिल्म का एक ऐसा धांसू एक्शन सीन सामने आया है, जिसे देखते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
Get ready for power pack action of Tiger Zinda Hai, Where Salman Khan Takes On Blood-thirsty wolves
इस पूरे एक्शन सीक्वेंस का प्रोमो ट्वीट यशराज फिल्म्स के ट्विटर पेज ने शेयर किया है। ‘दबंग खान’ इसमें कुल्हाड़ी लेकर खड़े हैं। भेड़िएं उनकी ओर जंप कर रहा है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ये सीन ऑस्ट्रिया में शूट किया गया है। भयानक या कहें कि हड्डियां जमा देने वाली ठंड में ये सीन शूट किया गया है। अली ने काफी समय पहले इस लोकेशन का वीडियो भी शेयर किया था।
 

 
Get ready for power pack action of Tiger Zinda Hai, Where Salman Khan Takes On Blood-thirsty wolves
इस एक्शन पैक फिल्म को और धांसू बनाने के लिए बॉलीवुड से नहीं बल्कि हॉलीवुड से जाने-माने स्टंट डायरेक्टर टॉम स्ट्रथर्स को हायर किया गया था। जिसके बाद क्रू ने टॉम की अगुवाई में महीनों भेडियों के ट्रेनर्स के साथ स्पेशल प्लानिंग की। टॉम वही शख्स हैं जिन्होंने 'द डार्क नाइट राइज'और 'एक्स मैन-फर्स्ट क्लास' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में अपने स्टंट्स से सबके होश उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Get ready for power pack action of Tiger Zinda Hai, Where Salman Khan Takes On Blood-thirsty wolves
इस एक्शन सीक्वेंस के बारे में बताते हुए डायरेक्टर अली अब्बास जफर कहते हैं कि, 'असली भेड़ियों से भिड़ता टाइगर इस फिल्म की जान है। हम कुछ ऐसा करना चाहते थे जो आजतक इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में न हुआ हो। आपको बता दें कि बेसब्री से इंतजार होने वाली ये एक्शन-थ्रीलर फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। उम्मीद है कि ये क्रिसमस आपके लिए नया एक्साइटमेंट लेकर आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed