फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PADMAN के नए पोस्टर में उस एक्ट्रेस के साथ दिखे अक्षय, जो न्यूड सीन से रहीं सुर्खियों में

Wed, 13 Dec 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
padman new poster release akshay kumar with wife radhika apte
padman

अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म का अक्षय के फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें अक्षय और राधिका दोनों साथ नजर आ रहे हैं। अक्षय कुर्सी पर बैठे हैं वहीं राधिका आप्टे कुर्सी के पीछे खड़ी हैं और अक्षय उनका हाथ पकड़े हुए हैं। 



पढ़ें: हाथ में सैनिटरी नैपकिन लेकर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं अक्षय कुमार, लड़कों ने किए ऐसे कमेंट

padman new poster release akshay kumar with wife radhika apte
अक्षय कुमार

अक्षय ने अपनी फिल्म के नए पोस्टर को ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। उन्होंने लिखा कि ‘मेरी पत्नी भी पूछ रही है कि फिल्म का ट्रेलर कब आएगा।’ फिल्म के पोस्टर के साथ ही ये भी संकेत दिया गया है कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी आने वाला है। इससे पहले 10 दिसंबर को ही फिल्म ‘पैडमैन’ का एक और पोस्टर जारी किया गया था।
 



 

padman new poster release akshay kumar with wife radhika apte
PadMan

फिल्म के मुख्य किरदार 'लक्ष्मीकांत चौहान' यानी अक्षय की इस फिल्म के जितने भी पोस्टर सामने आये हैं उनमें वो कुर्ती-पजामा में गांव की गलियों में घूमते नजर आए लेकिन फिल्म का ये लेटेस्ट पोस्टर ट्रेंड सेटर है।  अपने नए पोस्टर में अक्षय फॉरमल शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। इससे भी ज्यादा खास बात ये है कि अक्षय अपने इस नए पोस्टर में सैनिटरी पैड को हाथ में थामे नजर आ रहे हैं। इसे देखकर साफ पता चलता है कि अक्षय किस तरह से पैडमैन की भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
padman new poster release akshay kumar with wife radhika apte
Padman

अक्षय ने ट्विटर पर पोस्टर रिलीज किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि 'ये पैड औरतों की जिंदगी को दो महीने और बढ़ा देगा'। इससे भी ज्यादा मजेदार बात ये है कि जैसी ही अक्षय ने अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया, लोग उनकी ट्विटर पर जमकर तारीफें कर रहे हैं।
 



 

विज्ञापन
padman new poster release akshay kumar with wife radhika apte
PadMan

गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने के तरीके ढूंढ़ते नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम लक्ष्मीकांत चौहान है जो कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है। मुरुगनाथम ने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सैनिटरी पैड बनाएं। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का जिक्र किया है। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed