एक्टर रणवीर सिंह पहले 'पद्मावती' को लेकर चर्चा में रहे, फिर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में अलग ही लुक में नजर आए। अब एक बार फिर रणवीर सिंह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आ रहे हैं।
धमाल मचाने आ रहे हैं दो सुपरस्टार रणवीर सिंह और महेश बाबू, तस्वीरें हो रही वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरें देखकर ऐसा मत सोचिए कि रणवीर सिंह और महेश बाबू साथ में कोई फिल्म कर रहे हैं, बल्कि दोनों ने पिछले महीने कैलिफोर्निया में एक सॉफ्ट ड्रिंक का ऐड शूट किया है, जिसे पहले सलमान खान इंडोर्स किया करते थे।
[PICS] More: Ranveer Singh with Mahesh Babu on the sets of ad shoot for Thums Up in California last month. pic.twitter.com/5FhZWs3Mnw
तस्वीर को महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। गौरतलब है कि महेश बाबू का सारा काम उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर संभालती है जो खुद भी बॉलीवुड की एक्ट्रेस रह चुकीं हैं। खबर तो यह भी है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म बनाने वाली हैं जिसकी तैयारी में जुटी हुईं हैं।
On the sets of Thums Up charged 👍👍nascar race track California !! A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar) on
महेश बाबू इस समय अपनी आगामी फिल्म 'भारत अने नेनु' की शूटिंग कर रहे हैं जबकि रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट विवादों के बाद टाल दी गई। रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावती' के रिलीज न होने पर उनके फैंस बहुत दुखी है। मगर उनकी अपकिंमग फिल्म 'सिम्बा' ने फैंस की निराशा को थोड़ा कम कर दिया है।
बीते दिनों 'सिम्बा' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रणवीर की इस फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज करके सभी को चौंका दिया। इसके बाद से रणवीर के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री के इंतजार शुरू हो गया है।