{"_id":"5ef980768ebc3e42dd7a2e57","slug":"ghulam-movie-actor-javed-hyder-selling-vegetables-to-earn-money-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुश्किल घड़ी में लोगों को जीने की राह दिखा रहा था ये एक्टर, लोगों ने समझ लिया 'सब्जी वाला'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुश्किल घड़ी में लोगों को जीने की राह दिखा रहा था ये एक्टर, लोगों ने समझ लिया 'सब्जी वाला'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जावेद हैदर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने अच्छे-अच्छों की हालत खस्ता कर दी है। लॉकडाउन (Coronavirus Lockdownn) में जहां कई लोगों को अपने काम से हाथ धोना पड़ा तो वहीं अब लोग मजबूरी में सब्जी बेचने या कपड़े इस्त्रीकरने को मजबूर हैं और पहले की तुलना में लोगों की आमदनी में भी कमी आई है। ऐसी ही हालत से निपटने के लिए एक एक्टर को सब्जी बेचने का सहारा लेना पड़ा। हालांकि सब्जी बेचने का काम उन्होेंने मजबूरी में नहीं बल्कि फैंस को जीने की राह दिखाने के लिए किया।
2 of 5
जावेद हैदर
- फोटो : ट्विटर
आमिर खान की फिल्म 'गुलाम' में काम कर चुके एक्टर जावेद हैदर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को डॉली बिंद्रा ने साझा किया है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने ये समझ लिया कि जावेद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वह सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं।
3 of 5
जावेद हैदर
- फोटो : ट्विटर
दरअसल सारी गलतफहमी टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा के ट्विटर अकाउंट से फैली। डॉली ने जावेद का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, 'वह एक एक्टर हैं, आज वह सब्जी बेच रहे हैं- जावेद हैदर।' लेकिन इस मामले में जावेद का कहना है कि ये वीडियो उन्होंने टिकटॉक के अपने फैंस के लिए बनाया था ये बताने के लिए जरूरत पड़े तो कोई भी काम कर लो पर जीवन में हिम्मत मत हारो। वह सब्जी बेचने का काम नहीं कर रहे हैं और अब भी अभिनय में पूरी तरह रमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोलंकी दिवाकर
- फोटो : Social Media
इससे पहले सोलंकी दिवाकर को दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा खींचकर फल बेचते हुए पाया गया था। कहने को तो इन्होंने आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्म में काम किया है लेकिन देखने वाले की इनपर नजर शायद ही पड़ी होगी। एक्टिंग का काम रोज-रोज नहीं मिलता, इसलिए दिवाकर को फल बेचने का काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 5
सोलंकी दिवाकर
- फोटो : Social Media
सोलंकी दिवाकर पिछले 8-10 साल से नई दिल्ली के ओखला मंडी जाकर फल लाते हैं और उन्हें बेचकर घर का खर्च चलाते हैं। सोलंकी उन हजारों संघर्षशील अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार करने वाले जूनियर आर्टिस्ट के रूप में जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।