फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Godfather Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'गॉडफादर', सोमवार को कमाई घटकर रह गई महज इतनी

Mon, 10 Oct 2022 07:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Oct 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Godfather Box office Collection Day six Chiranjeevi Salman Khan movie Monday earnings
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को काफी समय से चिरंजीवी स्टारर 'गॉडफादर' का इंतजार था। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया तब इसमें सलमान खान को देखकर फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई, लेकिन रिलीज के बाद अब तक इस फिल्म का बिजनेस काफी निराशाजनक रहा है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म की शुरुआत फीकी रही। इसके बाद वीकएंड पर भी फिल्म के कलेक्शन के साथ कोई चमत्कार नहीं दिखा।


Amitabh Bachchan: फिल्मी पर्दे ही नहीं सोशल मीडिया के भी शहंशाह हैं बिग बी, कई यंग कलाकारों को देते हैं टक्कर

Godfather Box office Collection Day six Chiranjeevi Salman Khan movie Monday earnings
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच फिल्म के मंडे टेस्ट के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। छठे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को फिल्म का बिजनेस घटकर 4 करोड़ रह गया है। फिलहाल आंकड़े शुरुआती है जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 64.28 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि फिल्म में चिरंजीवी के साथ सलमान भी कैमियो रोल में हैं।
Amitabh Bachchan: बिग बी की सिफारिश पर इंदिरा गांधी ने लगाया था प्रेस पर बैन? बिग बी ने दी थी यह सफाई

Godfather Box office Collection Day six Chiranjeevi Salman Khan movie Monday earnings
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों स्टार्स के एक साथ आने पर भी फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। बीते पांच दिनों की बात करें तो फिल्म ने रविवार को 9.4 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, शनिवार को 9.7 करोड़, शुक्रवार को 8.83 करोड़, गुरुवार को 12.05 करोड़ और बुधवार को 20.3 करोड़ की कमाई की थी।
Ajay Devgn New Film: नई फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार अजय देवगन, नीरज पांडे के साथ मिलाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Godfather Box office Collection Day six Chiranjeevi Salman Khan movie Monday earnings
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि गॉडफादर मलयालम स्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म लुसिफर का रीमेक है। फिल्म में दोनों एक्टर के अलावा नयनतारा भी नजर आई हैं। इससे पहले चिरंजीवी की आचार्य रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में उनके बेटे और आरआरआर स्टार राम चरण भी दिखे थे। एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही 'भोला शंकर' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा एक बार फिर अहम किरदार में दिखेंगी।
Throwback Thursday: जब 'रामायण' के रावण ने हेमा मालिनी को जड़े थे 20 थप्पड़, क्या आपको पता है यह किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed