फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने को तैयार गॉडजिला x कॉन्ग, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

Thu, 28 Mar 2024 10:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Mar 2024 10:08 AM IST
विज्ञापन
Godzilla x Kong The New Empire Advance Box office Collection Read details Inside
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग अब तक अच्छी हुई है, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि फिल्म की टिकट खिड़की पर फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी। 

Kalki 2898 AD: फिर टलेगी 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट, जानें प्रभास की फिल्म का लेटेस्ट अपडेट

Godzilla x Kong The New Empire Advance Box office Collection Read details Inside
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में गॉडजिला और कॉन्ग दुनिया को बचाने के लिए एक साथ आएंगे। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' की तरह ही इस फिल्म ने भी अच्छी एडवांस बुकिंग दर्ज की है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले सप्ताहांत में भारत में अच्छा बिजनेस करेगी।

Godzilla x Kong The New Empire Advance Box office Collection Read details Inside
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले ही सभी भाषाओं में दो करोड़ 50 लाख रुपये का एडवांस कलेक्शन कर लिया है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक सीटों को छोड़कर इस फिल्म के एक लाख 17 हजार से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं, जो  फिल्म को अच्छी शुरुआत दिलाने में खासा मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Godzilla x Kong The New Empire Advance Box office Collection Read details Inside
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

'गॉडजिला x कॉन्ग' 2डी के अलावा 3डी और 4डी में भी रिलीज होगी। फिल्म को भारत में तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज करने की तैयारी है।  दक्षिण भारत में इस फ्रैंचाइजी की फिल्मों का एक बड़ा बाजार है। ऐसे में माना जा रहा है कि साउथ के राज्यों में यह फिल्म अच्छी कमाई करेगी। 

विज्ञापन
Godzilla x Kong The New Empire Advance Box office Collection Read details Inside
'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : सोशल मीडिया

आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले शुरुआती दिन के लिए अब तक फिल्म के 40,000 से अधिक टिकट पहले ही बिक चुके हैं। अनुमान है कि यह बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई का आंकड़ा दिखाएगी। गुड फ्राइडे की छुट्टी और ईस्टर की वजह से विश्लेषकों को फिल्म की ठोस शुरुआत की उम्मीद है। साल 2021 में 'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग ने पहले दिन छह करोड़ तीस लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 
Yes Papa Review: बेहद संवेदनशील मुद्दे पर बनी एक असरहीन फिल्म, अनंत महादेवन की अदाकारी देख तरस आएगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed