टोक्यो ओलंपिक में भारत का सीना चौड़ा करने वाले नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पर देश का हर व्यक्ति गर्व कर रहा है। उनकी जीत ने भारत को जबरदस्त खुशी दी है। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बॉलीवुड के सितारे भी नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं।
गोल्डन ब्वॉय: जानें किसे अपनी बायोपिक में देखना पसंद करेंगे नीरज चोपड़ा, ये दो सितारे हैं उनके पसंदीदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में बायोपिक पर फिल्में पिछले कई सालों से बन रही है। वहीं फिल्मों के जरिए लोग खिलाड़ियों और दूसरे बड़े लोगों की जिंदगी के बारे में जान पाते हैं। अब नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बाद ही सोशल मीडिया पर ये कहा जाने लगा कि उनकी बायोपिक के लिए कई सितारे तैयारी करने लगे होंगे।
नीरज चोपड़ा के कुछ पुराने इंटरव्यू वायल हो रहे हैं। ऐसे ही साल 2018 के एक इंटरव्यू में नीरज से पूछा गया था कि जैवलिन पर अगर फिल्म बनती है तो कौन सा अभिनेता उनके किरदार को अच्छे से निभा सकता है? इस पर नीरज ने कहा था कि, 'अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छी बात है। वैसे तो हरियाणा के रणदीप हुड्डा पसंद हैं। इसके अलावा उन्हें अक्षय कुमार भी काफी अच्छे लगते हैं'।
बता दें कि नीरज चोपड़ा की जीत पर उनके दोनों ही पसंदीदा कलाकारों ने उन्हें जमकर बधाई दी थी। अक्षय कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा था, 'ये गोल्ड है। नीरज चोपड़ा इस जीत के लिए आपको दिल से बधाई। आज आप करोड़ों लोगों के खुशी के आंसू के जिम्मेदार हैं'।
It’s a GOLD 🥇Heartiest Congratulations @Neeraj_chopra1 on creating history. You’re responsible for a billion tears of joy! Well done #NeerajChopra! #Tokyo2020 pic.twitter.com/EQToUJ6j6C
वहीं रणदीप हुड्डा ने ट्वीट कर लिखा, 'लाठ बजने शुरू हो गए हैं, नीरज चोपड़ा. रवि दहिया, दीपक पुनिया, बजरंग पुनिया एंड कंपनी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था- पहलयाईं कह दी थी, कदे बहम मैं हो....' इन सितारों के ट्वीट्स पर यूजर्स ने खूब प्रतिक्रिया दी थी। बता दें कि बॉलीवुड के दूसरे सितारे जैसे कपिल शर्मा, रवीना टंडन, तापसी पन्नू. अभिषेक बच्चन, लता मंगेशकर ने भी नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई दी थी।
लाठ बजने शुरू हो गए हैं 😂😂.. नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, दीपक पुनिया, बजरंग पुनिया एंड कम्पनी 👏🏽👏🏽 pic.twitter.com/JTHuMvhEzk