बॉलीवुड की भोली भाली 'प्रीति' यानी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कियारा की खूबसूरती और मासूमियत के लाखों करोड़ों दीवाने हैं। भले ही कियारा के करियर को थोड़ी देर से उड़ान मिली हो लेकिन आज वह सिनेमा का एक चमकता सितारा हैं। कियारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खबरों की मानें तो कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा है, लेकिन दोनों अक्सर वक्त बिताते और लंच डेट पर साथ नजर आते हैं।
लव बर्ड्स: एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए सिद्धार्थ-कियारा, वायरल हो रहीं दिलकश तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे के साथ दिलकश पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'शेरशाह 12 अगस्त को'। साथ साथ उन्होंने कियारा को भी टैग किया है।
वहीं कियारा आडवाणी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कियारा वॉक करते हुए आती हैं और सिद्धार्थ खड़े होते हैं, दोनों एक दूसरे को देखकर शर्माते हैं और फिर मुस्कुराते हैं। उसके बाद सिद्धार्थ कियारा को गोद में उठा लेते हैं।
कियारा के इस वीडियो पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसरा, सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को काफी लंबे से डेट कर रहे हैं लेकिन कियारा ने पहली बार दोनों की तस्वीरें एक साथ साझा की हैं। फैंस की भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार फिल्म 'इंदू की जवानी' में नजर आईं थीं। अब वह बहुत जल्द फिल्म 'भुल भुलैया', 'शेरशाह' और 'जुग जुग जीयो' में नजर आने वाली हैं। लेकिन फैंस शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। शेरशाह की बात करें तो फिल्म की कहानी कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 12 अगस्त को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।