{"_id":"610f4fd78ebc3e7ad1399ecb","slug":"gehana-vasisth-said-mumbai-cops-selectively-targeting-me-dont-know-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गहना वशिष्ठ का खुलासा: 'पूनम पांडे, शर्लिन समेत कई लोगों ने खूब पैसे कमाए लेकिन मुझे ही क्यों निशाने पर लिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गहना वशिष्ठ का खुलासा: 'पूनम पांडे, शर्लिन समेत कई लोगों ने खूब पैसे कमाए लेकिन मुझे ही क्यों निशाने पर लिया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा तो जेल में हैं ही वहीं उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। अश्लील फिल्म मामले में गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन कुछ ना कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों पुलिस ने दो पीड़िताओं के बयान जारी किए थे जिन्होंने गहना और रोवा खान पर उन्हें धमकी देकर जबरदस्ती अश्लील वीडियो शूट करवाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पीड़िता ने इतना तक कहा था कि पोर्न फिल्में शूट करने से मना करने पर कई लोगों ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और पुलिस में शिकायत ना करने की धमकी भी दी। इस सब के बीच गहना ने विक्टिम कार्ड खेला है और एक नया खुसाला कर दिया है।
गहना ने एक बयान जारी किया है और कहा, 'मुंबई पुलिस ने मुझे ही निशाने पर लिया है जबकि पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा, जोया राठौर, टीना नंदी समेत कई अन्य लोग जिन्होंने 100 से ज्यादा सॉफ्ट पोर्न फिल्में बनाईं, उन्हें कुछ नहीं कहा गया। मुझे नहीं समझ आया कि ऐसा क्यों हुआ।'
2 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
गहना वशिष्ठ ने आगे कहा, 'जिन लोगों ने इस धंधे से पिछले 18 से 20 महीनों में खूब पैसे कमाए जो कि मेरी कमाई से भी लगभग 30 गुना ज्यादा थे, उन्हें कुछ नहीं कहा गया लेकिन मुझे लगातार घसीटा जा रहा है। कानून एक समान होना चाहिए। मुंबई पुलिस मुझे ही क्यों टार्गेट बना रही है जबकि कई लोगों ने मुझसे ज्यादा काम किया और पैसे कमाए।'
3 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
गहना ने इतना तक कह दिया कि ये सभी पोर्न स्टार्स निर्माता के रूप में भी काम करते हैं और इनके पार्टनर या ब्वॉयफ्रेंड प्रोडक्शन का काम संभालते थे। गहना वशिष्ठ ने आगे कहा, 'कुछ मॉडल्स या पोर्न स्टार्स ने पिछले एक साल में लगभग 40 से 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाए और वे निश्चित रूप से पीड़ित नहीं हैं और अभी भी वो हर हफ्ते दो तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। बस वो लोग मुंबई से दूसरी जगहों पर स्थानांतरित हो गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
गहना ने आगे कहा, 'उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? मेरे जैसे निर्माताओं को बाहर क्यों किया जा रहा है? निर्माताओं से ज्यादा कमाने वाली मॉडल्स/पोर्न स्टार्स के साथ यह पक्षपात क्यों?
विज्ञापन
5 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, पोर्न वीडियो शूट मामले में गहना वशिष्ठ को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके 5 महीने बाद 19 जून को गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद उन्हें भायखला जेल से बेल पर रिहा किया गया। फरवरी में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की हिरासत में मौजूद गहना वशिष्ठ और उनके रैकेट को मड आइलैंड में स्थित एक बंगले से रेड पड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।