फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: शर्लिन चोपड़ा ने पूछताछ में खोले राज कुंद्रा के राज और नीरज चोपड़ा की जीत पर सेलेब्स ने दी बधाई

Sun, 08 Aug 2021 12:04 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 08 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sherlyn chopra reveals secret of Raj kundra and bollywood celebs congratulate neeraj chopra for winning gold medal in tokyo olympics
शर्लिन चोपड़ा, नीरज चोपड़ा, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के कटघरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। राज के साथ साथ कई और लोग भी पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले की चपेट में आ गए हैं। मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल भी जोरों पर है। पुलिस लगातार यही दावा कर रही है कि राज कुंद्रा ही इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों से पूछताछ चल रही है। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से लगातार आठ घंटे तक लंबी-चौड़ी पूछताछ की है। इस पूछताछ के दौरान शर्लिन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वो उनसे जितने चाहे उतने सवाल पूछ सकते हैं। शर्लिन ने कई हैरान कर देने वाले राज से पर्दा उठाया है।




खुलासा: आठ घंटे की पूछताछ में शर्लिन चोपड़ा ने खोले बड़े राज, कहा- शिल्पा शेट्टी को पसंद आते थे वीडियो

Sherlyn chopra reveals secret of Raj kundra and bollywood celebs congratulate neeraj chopra for winning gold medal in tokyo olympics
नीरज चोपड़ा, अक्षय कुमार, तापसी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

टोक्यो ओलंपिक में सोना पाने की उम्मीद कर रहे भारतीयों को नीरज चोपड़ा ने शानदार तोहफा दिया है। भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में जीत हासिल कर गोल्ड अपने नाम कर लिया। ओलंपिक में ऐसी जबरदस्त जीत हासिल करने वाले वो दूसरे भारतीय हैं। बता दें कि नीरज ने अपने  पहले थ्रो में 87.03 मीटर का दूर भाला फेंका है।

टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, खुशी से झूमे सितारों ने यूं दी बधाई

Sherlyn chopra reveals secret of Raj kundra and bollywood celebs congratulate neeraj chopra for winning gold medal in tokyo olympics
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

हनी सिंह अपने गानों को लेकर तो फैंस के बीच सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन इन दिनों वे एक अलग ही विवाद में फंस गए है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। इस सब के बीच में अब पहली बार हनी सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बेबुनियाद: पत्नी के आरोपों को हनी सिंह ने बताया झूठा, बोले - कानून पर पूरा भरोसा है, सच्चाई की जीत होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn chopra reveals secret of Raj kundra and bollywood celebs congratulate neeraj chopra for winning gold medal in tokyo olympics
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। ये दोनों पहली बार फिल्म ‘बेल बॉटम’ में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 19 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हो रही है। हालांकि कोरोना वायरस की महामारी के बीच जितनी फिल्में थिएटर में रिलीज की गई वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अक्षय कुमार की इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं। हाल ही में फिल्म बेल बॉटम का नया गाना मरजावां रिलीज किया गया।दिल्ली में हाल ही में फिल्म ‘बेल बॉटम’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था और इसी के साथ फिल्म के पहले गाने ‘मरजावां’ का अनावरण भी किया गया। जैसे ही वाणी कपूर और अक्षय कुमार ये पोस्टर सामने आया लोगों ने इस पोस्टर को कॉपी बताया।


बेल बॉटम: 'मरजावां' गाने के पोस्टर पर लगा ‘कॉपी’ का आरोप, जानिए कहां से चुराया गया

विज्ञापन
Sherlyn chopra reveals secret of Raj kundra and bollywood celebs congratulate neeraj chopra for winning gold medal in tokyo olympics
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

शुक्रवार की रात उस वक्त हलचल मच गई जब एक कॉल पर मुंबई के चार बड़े स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। खबरों की मानें तो मुंबई के बड़े स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, दादर रेलवे स्टेशन, भायखला और अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी वाली एक कॉल मुंबई पुलिस के पास आई थी। इस कॉल के आने के बाद पुलिस ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए उन स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि ये एक झूठी कॉल थी। दरअसल दो शराब पीए हुए आदमियों ने मुंबई पुलिस को इन जगहों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि वो ये देखना चाहते थे कि मुंबई पुलिस कितनी एक्टिव है।

पड़ताल: मुंबई पुलिस को आई अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने की धमकी भरी कॉल, जांच में हुआ ये खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed