फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल: नीरज चोपड़ा की जीत पर बोले निर्माता, 'राजीव गांधी का नाम हटते ही गोल्ड आ गया', यूजर्स ने सुना दी खरी-खोटी

Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 07 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ashoke pandit on Neeraj chopra wins said after rajiv gandhi name removed india won gold in olympics got trolled
अशोक पंडित, नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों चारों तरफ टोक्यो ओलंपिक की धूम है। हाल ही में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने करीब 13 साल बाद भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जिताया है। अब उनकी इस एतिहासिक जीत पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है और सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी हैं।



अशोक पंडित के ट्वीट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई दी। हालांकि उनकी जीत के बधाई के साथ ही कुछ ऐसी बातें भी उन्होंने कह दी जिसका संबंध राजनीति से है। दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद्र खेल रत्न कर दिया। अब इसे लेकर फिल्म निर्माता अशोत पंडित ने ट्वीट कर कहा कि नाम से राजीव गांधी हटाते ही गोल्ड आ गया। अब उनका ये ट्वीट काफी चर्चा में आ गया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ashoke pandit on Neeraj chopra wins said after rajiv gandhi name removed india won gold in olympics got trolled
अशोक पंडित

दरअसल फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने नीरज चोपड़ा की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'राजीव गांधी का नाम हटाते ही गोल्ड आ गया'। उनके इस ट्वीट पर लोगों ने कमेंट की बरसात कर दी। कविता शर्मा नाम की एक यूजर ने अशोक पंडित के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'यहां भी राजनीति तो सुन लें आप, नीरज का फेंकना असल है जिससे गोल्ड आया है और मोदी जी का फेंकना नकली है। जिससे देश में केवल मंहगाई, बेरोजगारी और मंदी ही चल रही है'।

 

Ashoke pandit on Neeraj chopra wins said after rajiv gandhi name removed india won gold in olympics got trolled
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'आ गए क्रेडिट लेने'। एक अन्य यूजर ने लिखा, '2008 के बीजिंग ओलंपिक शुरू होने से पहले भी नाम हटाया गया क्या, बगैर सिर पैर की बातें करते हैं आप'। बता दें कि साल 2008 में हुए ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था और अब इसी 13 साल के सूखे को नीरज ने जबरदस्त भाला फेंक कर खत्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashoke pandit on Neeraj chopra wins said after rajiv gandhi name removed india won gold in olympics got trolled
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल यूजर्स इस बात को लेकर निर्माता पर तंज कस रहे हैं कि वो एक खिलाड़ी की जीत में भी राजनीति को जोड़ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'एक इंसान जो इस दुनिया में नहीं है उनके बारे में लिखकर शर्म तो खैर आपको आएगी नहीं'। ऐसे ही तमाम यूजर्स ट्वीट कर अशोक पंडित को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ashoke pandit on Neeraj chopra wins said after rajiv gandhi name removed india won gold in olympics got trolled
नीरज चोपड़ा, अक्षय कुमार, तापसी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स अक्षय कुमार, अजय देवगन, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा, लता मंगेशकर जैसे तमाम सितारों ने नीरज चोपड़ा को उनकी जीत पर बधाई दी। अक्षय कुमार ने कहा कि, 'आज आप करोड़ों लोगों के खुशी के आंसू के जिम्मेदार हैं' तो वहीं तापसी पन्नू ने कहा कि, 'मैं खुशी से कूद रही हूं' वहीं और भी कई सितारों ने उनकी जीत पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed