फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, खुशी से झूमे सितारों ने यूं दी बधाई

Sat, 07 Aug 2021 08:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 07 Aug 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Neeraj chopra won gold medal in tokyo olympic these celebs congratulate him
नीरज चोपड़ा, अक्षय कुमार, तापसी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

टोक्यो ओलंपिक में सोना पाने की उम्मीद कर रहे भारतीयों को नीरज चोपड़ा ने शानदार तोहफा दिया है। भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में जीत हासिल कर गोल्ड अपने नाम कर लिया। ओलंपिक में ऐसी जबरदस्त जीत हासिल करने वाले वो दूसरे भारतीय हैं। बता दें कि नीरज ने अपने  पहले थ्रो में 87.03 मीटर का दूर भाला फेंका है।



बॉलीवुड सितारों ने यूं दी बधाई

अब देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की इस जीत पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी नीरज को इस शानदार जीत पर बधाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर नीरज को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'ये सोना है, आपको बहुत बहुत बधाई नीरज चोपड़ा, ये इतिहास रचने के लिए। आज आप करोड़ों लोगों के खुशी के आंसू की वजह बने हैं। बहुत ही शानदार'।
 

Neeraj chopra won gold medal in tokyo olympic these celebs congratulate him
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार के अलावा दूसरे सितारों ने भी नीरज चोपड़ा को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।अभिषेक बच्चन ने भी बधाई देते हुए लिखा, 'इतिहास रचा गय, नीरज चोपड़ा को सलाम'। ऋचा चड्ढा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'गोल्ड नीरज चोपड़ा। पहले दो प्रयासों में इतना अच्छा की तीसरे प्रयास में कोई फर्क नहीं पड़ा'।

 

Neeraj chopra won gold medal in tokyo olympic these celebs congratulate him
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, 'गोल्ड...मैं खुशी से उछल रही हूं। नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। उनकी जीत पर आज पूरा देश गर्व कर रहा है और हर तरफ खुशी का माहौल है'। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी ट्वीट कर लिखा, 'नमस्कार, एक नया इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा पर सारे भारतवर्ष को गर्व है। मैं देश के गौरव नीरज का अभिनंदन करती हूं'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj chopra won gold medal in tokyo olympic these celebs congratulate him
अजय देवगन - फोटो : अजय देवगन

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नीरज चोपड़ा आपको इस जीत की बधाई हो। आपको और ताकत मिले। आपने अपने माता पिता और देश को गर्व महसूस कराया है। बता नहीं सकता कि आपकी जीत से कितनी खुशी मिली है। ये बहुत ही शानदार है'। इनके अलावा नेहा धूपिया, रवीना टंडन, कपिल शर्मा जैसे कई कलाकारों ने नीरज चोपड़ की जीत पर उन्हें बधाई दी।
 

विज्ञापन
Neeraj chopra won gold medal in tokyo olympic these celebs congratulate him
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नीरज चोपड़ा को ओलंपिक में पहले ही पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने पहले ही प्रयास में 86.59 मीटर भाला फेंककर शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बना ली थी। फाइनल में उन्होंने 87.03 मीटर भाला फेंका था और शुरू से ही पहले स्थान पर चल रहे थे। तीसरे प्रयास में उन्होंने 76.79 मीटर भाला ही फेंक पाए जबकि चौथे प्रयास में फाउल कर गए। उन्होंने छठे प्रयास में 84.24 मीटर फाला फेंका लेकिन इससे पहले ही उन्हें गोल्ड मेडल मिलना निश्चित हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed