फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बेडरेस्ट पर हैं नुसरत भरूचा, वर्टिगो अटैक के चलते बिगड़ी थी तबीयत

Sat, 07 Aug 2021 05:40 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 07 Aug 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Nushrat Bharucha rushed to hospital from the set of luv ranjan film after vertigo attack
नुसरत भरूचा - फोटो : instagram

'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी'  फेम अभिनेत्री नुसरत भरूचा की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल नुसरत भरूचा की तबीयत पिछले काफी समय से ठीक नहीं थी बावजूद इसके वो लगातार शूटिंग कर रही थी। इस बीच उनकी तबीयत अचानक से इतनी बिगड़ गई कि उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि अब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और घर पर आराम कर रही हैं।



23-24 दिन का शूटिंग शेड्यूल किया था पूरा

बता दें कि नुसरत भरूचा इन दिनों लव रंजन की आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होने 23-24 दिन का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। हालांकि नुसरत इस बारे में अभी किसी को बताना नहीं चाहती थीं। वो चाहती थीं कि लव रंजन खुद इस फिल्म का ऐलान करें। फिलहाल अचानक से तबीयत बिगड़ने के कारण फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी।

Nushrat Bharucha rushed to hospital from the set of luv ranjan film after vertigo attack
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत भरूचा को आया अटैक

नुसरत भरूचा ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा कि, 'डॉक्टर्स ने बताया है कि ये एक वर्टिगो अटैक था। ये ज्यादा तनाव से हो सकता है। ज्यादा तनाव के चलते चक्कर आ गया। कोरोना महामारी ने लोगों को शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से तोड़ दिया है। मैंने सोचा था कि मैं एक दो दिन में ठीक हो जाऊंगी लेकिन मेरी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद मुझे हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब तक मैं वहां पहुंची मेरी तबीयत और बिगड़ गई। मेरा ब्लड प्रेशर काफी गिर गया। जब मैं अस्पताल पहुंची मेरा ब्लड प्रेशर 65/55 पहुंच गया। मेरे माता पिता अस्पताल पहुंच चुके थे। वो 6-7 दिन काफी थे। अब मैं घर पर दवाई ले रही हूं और पहले से ठीक हूं। मैंने 7 दिन की छुट्टी ली है और डॉक्टर ने कहा कि मुझे 15 दिन आराम करना चाहिए'।

Nushrat Bharucha rushed to hospital from the set of luv ranjan film after vertigo attack
नुसरत भरूचा - फोटो : Social Media

छुट्टी के बाद बिगड़ी तबीयत

नुसरत भरूचा ने बताया कि लगातार काम करने के कारण उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी। जिसकी वजह से उन्होने छुट्टी ली। उन्होने कहा, ‘मुझे लगा था एक दिन का आराम लूंगी तो मेरी तबीयत ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जब मैं अगले दिन सेट पर पहुंची तो मेरी तबीयत और अधिक बिगड़ गई। मुझे हिन्दुजा अस्पताल ले जाया गया। मुझे ले जाने के लिए व्हीलचेयर की जरूरत पड़ी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Nushrat Bharucha rushed to hospital from the set of luv ranjan film after vertigo attack
नुसरत भरूचा - फोटो : instagram

पिछले कुछ दिन बहुत बुरे थे

नुसरत ने बताया कि उनकी तबीयत इतनी अधिक बिगड़ गई थी कि उनसे कुछ बोला ही नहीं जा रहा था। नुसरत ने कहा, ‘मेरी तबीयत इतनी अधिक खराब थी कि बोलना तो दूर मैं खड़ी तक नहीं हो पा रही थी। पिछले कुछ दिन मेरे लिए बहुत खराब थे। 

विज्ञापन
Nushrat Bharucha rushed to hospital from the set of luv ranjan film after vertigo attack
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशंसकों ने मांगी दुआ

इस खबर को सुनने के बाद उनके चाहने वाले थोड़े परेशान हो गए और वो अभिनेत्री के जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। नुसरत भरूचा की आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म 'छोरी', 'हुड़दंग' और 'जनहित में जारी' में नजर आएंगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed