मंदाकिनी की बोल्ड अदाओं के पीछे धुंधला गया इस हीरोइन का करियर, कभी खूबसूरती के थे चर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या की पहली फिल्म 'एक जान हैं हम' थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये औंधे मुंह गिरी। फिल्म तो खैर चली ही नहीं, राजीव कपूर और दिव्या राणा को भी लोगों ने पसंद नहीं किया। लेकिन राजीव के पिता राज कपूर ने दोनों को लेकर 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई थी। हालांकि इस फिल्म का सारा श्रेय मंदाकिनी ले उड़ीं। पारदर्शी साड़ी में भीगते हुए बोल्ड सीन से मंदाकिनी रातों रात स्टार बन गईं और उनके आगे दिव्या राणा लोगों की नजरों में नहीं आ पाईं।
'राम तेरी गंगा मैली' जबरदस्त हिट रही लेकिन दिव्या के करियर कोई फायदा नहीं पहुंचा पाई। दिव्या जैसे तैसे आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने 'वतन के रखवाले', 'एक ही मकसद', 'आसमां' और 'मां कसम' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन खूबसूरत होने के बाद भी फिल्मी दुनिया में उनका सिक्का नहीं चला।
जिस सफलता और शोहरत का सपना लेकर दिव्या फिल्मों में आईं थी वो उनसे दूर ही रही। इसके बाद दिव्या राणा ने फिल्में करनी छोड़ दी। दिव्या ने एक्टिंग छोड़ने के बाद मुंबई बेस्ड बिज़नेसमैन फज़ल से शादी कर ली और आजकल वो मुंबई में ही रह रही हैं, लेकिन ताज्जुब की बात है कि शादी के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदलकर सलमा मनेकिया रख लिया है।
दिव्या मुंबई में ही एक फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो मूर्तिकार हैं और मिट्टी की मूर्तियां बनाती हैं। सोशल मीडिया पर आपको उनकी ढेरों तस्वीरें मिल जाएंगी। इसके अलावा वे दो बच्चों की मां भी हैं।