फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: आठ घंटे की पूछताछ में शर्लिन चोपड़ा ने खोले बड़े राज, कहा- शिल्पा शेट्टी को पसंद आते थे वीडियो

Sat, 07 Aug 2021 02:46 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 07 Aug 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra Controversy Sherlyn Chopra REVEALS that Shilpa Shetty Liked her Videos
शर्लिन चोपड़ा, राज-शिल्पा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के कटघरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। राज के साथ साथ कई और लोग भी पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले की चपेट में आ गए हैं। मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल भी जोरों पर है। पुलिस लगातार यही दावा कर रही है कि राज कुंद्रा ही इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों से पूछताछ चल रही है। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से लगातार आठ घंटे तक लंबी-चौड़ी पूछताछ की है। 



इस पूछताछ के दौरान शर्लिन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वो उनसे जितने चाहे उतने सवाल पूछ सकते हैं। शर्लिन ने कई हैरान कर देने वाले राज से पर्दा उठाया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शर्लिन ने खुलकर बताया कि राज ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया था कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियोज काफी पसंद आते हैं। साथ ही शर्लिन ने यह भी कहा कि शुरुआत में राज ने सिर्फ यही कहा था कि सभी वीडियोज केवल ग्लैमर के लिए शूट की जा रही हैं।

Raj Kundra Controversy Sherlyn Chopra REVEALS that Shilpa Shetty Liked her Videos
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान शर्लिन ने बताया, 'राज कुंद्रा मुझसे कहा करते थे कि शिल्पा को उनके वीडियो और फोटोज पसंद आ रहे हैं। राज ने मुझे यह विश्वास दिलाया था कि सेमी न्यूड और पॉर्न कैजुअल है। हर कोई करता है तो मुझे भी कर लेना चाहिए। मैं नहीं जानती थी कि मैं इस तरह के विवाद में फंस जाउंगी।'

Raj Kundra Controversy Sherlyn Chopra REVEALS that Shilpa Shetty Liked her Videos
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन ने आगे कहा,  'जब मैं पहली बार राज कुंद्रा से मिली थी तो मेरे मन में ख्याल आया था कि मेरी पूरी जिंदगी बदल जाएगी। मुझे लगा था मेरे लिए यह सुनहरा मौका है लेकिन नहीं जानती थी कि राज मुझसे गलत चीजें करवाएंगे। मैंने आर्म्सप्राइम कंपनी के साथ समझौता कर लिया और वीडियोज बनाना शुरू कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Controversy Sherlyn Chopra REVEALS that Shilpa Shetty Liked her Videos
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन आगे कहती हैं, 'शुरुआत में मैं ग्लैमरस वीडियोज शूट किया करती थी। बाद में बोल्ड फिल्में बनने लगीं और उसके बाद तो अति हो गई, सेमी न्यूड और न्यूड वीडियोज तक मुझे बनाने पड़े। बस मुझसे यही कहते रहे कि इसमें कुछ गलत नहीं है, सब करते हैं।'

विज्ञापन
Raj Kundra Controversy Sherlyn Chopra REVEALS that Shilpa Shetty Liked her Videos
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन ने इतना तक कहा कि 'राज कुंद्रा हमेशा मुझसे कहते रहते थे कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो और फोटोज पसंद आते हैं। उनके ऐसा कहने से मुझे भी प्रेरणा मिलती थी कि शिल्पा शेट्टी जैसी अभिनेत्री मेरे काम को पसंद कर रही हैं तो मैं भी यह समझ नहीं पा रही थी कि क्या सही है क्या गलत। जब मुझे तारीफ मिलती थी तो मैं इसे और बेहतर बनाने की कोशिश करती थी।' वहीं जब शर्लिन से पूछा गया कि शिल्पा ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी तो इसपर शर्लिन कहती हैं, 'शिल्पा शेट्टी काफी व्यस्त रहती हैं, हो सकता है भूल गई हों।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed