सब्सक्राइब करें

MM Keeravani: मृत्यु को टालने के लिए एमएम कीरावनी ने बदल दी थी अपनी पहचान, नए नाम से जीता श्रोताओं का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 04 Jul 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
Golden Globe Winner MM Keeravani Birthday know unknown facts about music composer life and career
एम एम कीरावानी - फोटो : एम एम कीरावानी

बाहुबली, आरआरआर जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले संगीतकार आज 62 साल के एमएम कीरावनी  हो गए हैं। कीरावनी ने तेलुगु फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किया। जिसके बाद ज्यादातर लोगों ने तो कीरावनी को पहली बार देखा। उन्होंने इससे पहले साउथ की फिल्मों में कई गानों में म्यूजिक दिया। ये गाने खूब हिट भी रहे हैं। बॉलीवुड को भी वह कई हिट दे चुके हैं।

Trending Videos
Golden Globe Winner MM Keeravani Birthday know unknown facts about music composer life and career
एम एम कीरावानी - फोटो : सोशल मीडिया

एमएम कीरावनी ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने साल 1987 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर तेलुगू फिल्म कलेक्टर गरी अभई से काम शुरू किया था। साल 1990 में निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा तैयार फिल्म ‘मनसु ममता’ ने कीरावनी को पहचान दिलाई। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है, जिसमें इस रात की सुबह नहीं, जख्म, साया, पहेली, जिस्म जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

Golden Globe Winner MM Keeravani Birthday know unknown facts about music composer life and career
एम एम कीरावानी - फोटो : सोशल मीडिया

कीरावनी के गाने करीब 25 साल से सुने जा रहे हैं। ‘गली में आज चांद निकला’, आवारापन बंजारापन, जादू है नशा है जैसे तमाम गाने कीरावनी ने ही कंपोज किए हैं। कीरावनी ने महज चार साल की उम्र से संगीत से रिश्ता जोड़ लिया था। उस दौरान उन्होंने वायलिन सीखना शुरू किया था। उन्होंने संगीत के साथ अपनी पूरी दुनिया बना ली थी। एमएम कीरावनी और एमएम करीम एक ही व्यक्ति का नाम है। इस तरह से उनके नाम को लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता था।

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों की कम संख्या से सरकार चिंतित, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू किया ये अभियान

विज्ञापन
Golden Globe Winner MM Keeravani Birthday know unknown facts about music composer life and career
एम एम कीरावानी - फोटो : सोशल मीडिया

कीरावनी के नाम बदलने के पीछे एक कहानी है। एमएम कीरावनी की पत्नी एमएम श्रीवल्ली उस दौरान गर्भवती थी। तब उनके गुरु ने बताया था कि एमएम कीरावनी को अकाल मृत्यु का खतरा है और यह खतरा तभी टल सकता है, जब कीरावनी अपने परिवार से डेढ़ साल तक दूर संन्यासी की तरह जीवन बिताएं। इसके बाद कीरावनी ने अपने गुरु की कही हुई बात का पालन किया। गुरु के कहने पर उन्होंने नाम बदलकर काम शुरू किया। आपको बता दें कि कीरावनी ने तमिल फिल्मों में मराकादमनी के नाम से संगीत दिया था। इसके अलावा वह तेलुगू, बॉलीवुड और मलयालम फिल्मों में भी संगीत दे चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: अब्दु रोजिक को 'जबरन किस' करने के लिए मनीषा रानी पर भड़कीं उर्फी, बोलीं- वह बच्चा नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed