फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger: लाइगर के फ्लॉप होने पर गोल्डी बहल ने कह दी बड़ी बात, बोले- कोई भी अच्छी फिल्म...

Mon, 05 Sep 2022 07:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 05 Sep 2022 07:41 PM IST
विज्ञापन
Goldie behl on Boycott trend said good films always do well on Box Office Liger Vijay Devarakonda
गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में चल रहे बायकॉट के ट्रेंड पर खुलकर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने फिल्म लाइगर के बहिष्कार पर भी बेबाकी से बात की। गोल्डी के मुताबिक एक अच्छी फिल्म के बीच में कोई ट्रेंड नहीं आ सकता जो उसे प्रभावित करे।

Goldie behl on Boycott trend said good films always do well on Box Office Liger Vijay Devarakonda
गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित लाइगर में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने अभिनय किया। यह फिल्म समीक्षकों को बिलकुल भी पसंद नहीं आई जिसके बाद टिकट खिड़की पर भी इसका कारोबार बहुत ही कम रहा। ताजा आंकड़ो के मुताबिक बड़े बजट में बनी यह फिल्म अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। इंटरव्यू के दौरान जब गोल्डी से जब पूछा गया कि क्या बायकॉट कॉल की वजह से लाइगर फ्लॉप रही? इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे नहीं लगता कि फिल्म का बहिष्कार करने की प्रवृत्ति के कारण कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो सकती है। मेरी समझ यह है कि अगर आप फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों का प्रतिशत सोशल मीडिया पर देखेंगे तो आपको वहां से जवाब मिल जाएगा।'

Goldie behl on Boycott trend said good films always do well on Box Office Liger Vijay Devarakonda
गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बहिष्कार के बारे में बात करते हुए गोल्डी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने यह भी कहा, 'मुझे लगता है कि कोई भी चलन या कोई भी चीज एक अच्छी फिल्म को सफल होने से नहीं रोक सकती है। मैं इस पर दृढ़ विश्वास करता हूं। मैं इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से हूं और अगर कोई फिल्म दर्शकों से कनेक्ट होती है तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन साथ ही, यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस नकारात्मकता को बढ़ा रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इस तरह के नफरत फैलाने वाले अभियान फिल्म के प्रदर्शन को प्रभावित कर रहे हैं या यह फिल्म के साथ मेल खा रहा है। एक अच्छी फिल्म सभी बाधाओं के बावजूद काम करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Goldie behl on Boycott trend said good films always do well on Box Office Liger Vijay Devarakonda
गोल्डी बहल, सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'लाइगर' की विफलता के बाद विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म जन गण मन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसे भी पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया जाना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि इस समय फिल्म को बनाना ठीक नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed