Salman Khan: मैंने ही मूसेवाला को मारा और अब सलमान को मारेंगे...गोल्डी बरार ने फिर खुलेआम भाईजान को दी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार फिर गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सलमान खान को खुलेआम चेतावनी दी है कि वह सलमान खान को जरूर मारेगा और लॉरेंस बिश्नोई से उसको खास निर्देश मिल चुके हैं। 'जैसा भाईसाहब (लॉरेंस विश्नोई) ने साफ कर दिया है कि जब तक वह माफी नहीं मांगता हम उसे माफ नहीं करेंगे। जैसा कि हमने पहले भी कहा है कि हमारा टारगेट सलमान खान है और हम तब तक कोशिश करते रहेंगे जब तक हम कामयाब नहीं हो जाते। और जैसे ही हम कामयाब हो जाएंगे आप सभी को पता चल जाएगा।'
इसे भी पढ़ें- Pankaj Tripathi: अटल जी जैसी ही हैं मेरी रुचियां, जानिए ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग के दौरान ऐसा क्यों कहा पंकज ने
सिद्धू मूसेवाला की हत्या को कबूल करते हुए गोल्डी बराड़ ने टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'बहुत सोच समझकर किया है। इसके लिए जो कुर्बानी देनी पड़े देंगे, लेकिन जो जरूरी था हमने कर दिया।' वजह बताते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा, 'वह बहुत अहंकारी था और बिगड़ा हुआ था। उसके पास जरूरत से ज्यादा पैसा था। पॉलिटिकल पावर और पुलिस की पावर जरूरत से ज्यादा थी जिसका वह मिसयूज कर रहा था। उसको सबक सिखाना जरूरी था।'
गोल्डी बराड़ ने आगे कहा, 'उसने हमारे कुछ ऐसे पर्सनल नुकसान किए हैं, कुछ ऐसी गलतियां कर बैठा है जो कि माफी के लायक नहीं थी। विक्की मिडुखेड़ा के मर्डर के बाद मैंने कई पत्रकारों को कॉल लगाया। सिद्धू को मारने से पहले एक पत्रकार को फोन लगाया था और कहा था कि इसका नाम सरेआम आ रहा है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है, कांग्रेस की सरकार है। इसका सीएम के साथ उठना बैठना है। कोई तो पूछो इसका नाम आया और ये सरेआम घूम रहा है अफसरों के साथ।'
गोल्डी बरार ने दाउद इब्राहिम के साथ रिश्तों पर भी बात की। उसने कहा, 'कई दिन से मीडिया में चल रहा है कि दाऊद इब्राहिम के हमारा गठजोड़ है। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जिन लोगों ने देश में बम धमाके किए उनसे हमारी कोई दोस्ती नहीं है।'