फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म इंडस्ट्री के ये 5 चर्चित सितारे जो विवादों में रहे, एक ने तो हिला दिया बॉलीवुड

Fri, 21 Dec 2018 07:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 21 Dec 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
good bye 2018 bollywood most controversial celebrities this year
tanushree and rakhi - फोटो : twitter

बॉलीवुड में इस पूरे साल जहां कुछ सितारे अपने बयानों की वजह से विवादों में रहे तो वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने अपने बयान से एक आंदोलन सरीखा खड़ा कर दिया। शुरुआत फिल्म पद्मावत के विवाद से हुआ तो वहीं साल के खत्म होने तक तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट छेड़ दी। बॉलीवुड में इससे पहले कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि यौन शोषण के खिलाफ महिलाएं अपनी आप बीती इस तरह खुलकर बता सकती हैं। चलिए साल के आखिर में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताते हैं जो विवादों की वजह से चर्चा में रहे।

good bye 2018 bollywood most controversial celebrities this year
tanushree dutta - फोटो : file photo

तनुश्री दत्ता
इस लिस्ट में पहला नंबर आता है एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज केे सेट पर गाने की शूटिंग के दौरान पहले तो नाना ने बदतमीजी की कोशिश की। जब तनुश्री ने इसकी शिकायत कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से की तो उन्होंने गाने में नाना के साथ इंटीमेट सीन डाल दिए। यही नहीं तनुश्री दत्ता पर इस सीन को शूट करने का दबाव भी डाला गया। तनुश्री यही नहीं रुकी उन्होंने बताया कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। तनुश्री के बयान के बाद कई महिलाएं आगे आईं, जिससे बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत हुई।

good bye 2018 bollywood most controversial celebrities this year
Sidharth Malhotra - फोटो : file photo

सिद्धार्थ मल्होत्रा
बिग बॉस-11 में अपनी फिल्म अय्यारी के प्रमोशन के लिए मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे थे। जब मनोज बाजपेयी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को टाइगर जिंदा है फिल्म का डायलॉग भोजपुरी भाषा में बोलने के लिए कहा तो सिद्धार्थ ने बहुत मुश्किल से डायलॉग तो बोल दिया लेकिन उन्होंने कहा कि भोजपुरी बोलते हुए उन्हें टॉयलेट वाली फीलिंग आई। सिद्धार्थ के इस बयान पर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और मनोज तिवारी ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई। जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने हाल ही में एक नई भाषा बोलने की कोशिश की, जब मैं एक टीवी शो पर था अगर मैंने अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो मैं इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा किसी का अनादर करने का कोई मकसद नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
good bye 2018 bollywood most controversial celebrities this year
rakhi sawant

राखी सावंत
विवादों की बात हो और राखी सावंत की बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। राखी सावंत अपने बयानों से पूरे साल भर चर्चा में रहीं। तनुश्री दत्ता ने #MeToo मूवमेंट के जरिए नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री और गणेश आचार्य पर बदतमीजी का आरोप लगाया था। जिस पर राखी सावंत उन पर भड़क उठी थीं। यहां तक कि उनके ऊपर ड्रग एडिक्ट होने का आरोप भी लगा दिया था। यही नहीं हाल ही में राखी सांवत ने अपनी शादी का ऐलान किया था। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक शादी का कार्ड भी शेयर किया। इस कार्ड में कलाकार दीपक कलाल का नाम लिखा था जिनसे राखी सावंत शादी करने वाली थीं हालांकि ये महज पब्लिसिटी स्टंट ही साबित हुआ। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी ने बताया कि वो किसी से शादी नहीं करने जा रहीं।

विज्ञापन
good bye 2018 bollywood most controversial celebrities this year
Priyanka chopra - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर सभी को चौंका दिया था। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताया कि प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक को समय देना चाहती हैं इसलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ते हुए प्रियंका ने बताया था कि वो शादी करने जा रही हैं। ऐसे में उनके पास समय की कमी है। जबकि प्रियंका ने दो दिन की शूटिंग भी की थी। बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबरें आईं कि प्रियंका फिल्म में अपने रोल को लेकर खुश नहीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed