शाहरुख खान कल 21 दिसंबर को फिल्म जीरो से एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं। ऐसे में रिलीज से एक दिन पहले फिल्म का एक और गाना लांच हुआ है। गाने का नाम हीर बदनाम है जिसमें शाहरुख और कटरीना कैफ ही नजर आ रहे हैं। इससे पहले गाना हुस्न परचम भी रिलीज हुआ था जो ज्यादा कमाल नहीं कर पाया..आइए देखते हैं ये नया गाना..
'जीरो' की रिलीज से एक दिन पहले आया नया गाना 'हीर बदनाम', देखिए कटरीना का अनोखा अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें, इस फिल्म का पहले नाम 'कटरीना मेरी जान' रखा गया था लेकिन बाद में फिल्म मेकर्स ने इसे बदलकर जीरो कर दिया। बात करें गाने हीर बदनाम की तो इसकी शुरुआत कटरीना से होती हैं जो लाल जोड़े में लेटी हुईं दिखाई दे रही हैं। गाने के बीच-बीच में डायलॉग्स भी हैं जो ट्रेलर से बिल्कुल अलग हैं। गाने को तनिष्क बाग्ची ने कंपोज किया है तो कुमार ने इस गाने को लिखा है।
बताया जा रहा है कि गाने हीर बदनाम एक पंजाब ट्रेक सॉन्ग है। गाना देखने में काफी दिलचस्प है। बता दें कि कारोबारी आंकड़ों के नजरिए से देखा जाए तो 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्मों में से किसी को वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी उनके स्तर के सुपर सितारे से उम्मीद की जाती है। 'जीरो' की बात करें तो ऐसे तमाम कारण हैं, जो इस फिल्म को स्पेशल बनाती हैं। शाहरुख खान के साथ पहली बार आनंद एल राय ने फिल्म बनाई है, जो 'तनु वेड्स मनु' सीरीज और 'रांझणा' जैसी फिल्मों से अपनी पोजीशन बना चुके हैं।
शाहरुख खान जैसे सुपर सितारे के साथ पहली बार फिल्म बनाने वाले आनंद एल राय का भी बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। फिल्म की दोनों हीरोइनों- अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ शाहरुख खान ने इससे पहले यश चोपड़ा की अंतिम निर्देशित फिल्म 'जब तक है जान' में काम किया था। फिल्म के ट्रेलर और प्रोमोज से इतना साफ है कि 'जब तक है जान' से 'जीरो' की तुलना नहीं होगी, क्योंकि 'जीरो' के किरदार बहुत ज्यादा अलग हैं।
किरदारों की बात की जाए, तो शाहरुख खान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह के किरदार में हैं, जो कद में छोटा है, लेकिन उसकी महत्वाकांक्षाएं बहुत लंबी हैं। बउआ दुनिया की सबसे सुंदर महिला से शादी करने के सपने देखता है। ये सपने उसे आफिया तक ले जाते हैं, जो शारीरिक रूप से कमजोर है लेकिन उसके हौसले बहुत बड़े हैं। वो किसी भी मामले में खुद को किसी और लड़की से कम नहीं मानती। फिल्म का बजट 175 करोड़ के आसपास है।